Skip to main content

शिक्षा निदेशालय में 386 में 85 कर्मचारी और अधिकारी गैरहाजिर मिले, बिफरे निदेशक

शिक्षा निदेशालय में 386 में 85 कर्मचारी और अधिकारी गैरहाजिर मिले, बिफरे निदेशक


हाईकोर्ट में मुकदमों की सुनवाई के सिलसिले में सोमवार को पहुंचे माध्यमिक व बेसिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेन्द्र देव सुबह करीब 10:20 बजे शिक्षा निदेशालय पहुंच गए। उस समय तक निदेशालय के कुल 386 कर्मचारियों में से 85 अपनी सीट पर नहीं पहुंचे थे। 



कई अधिकारी भी अपने ऑफिस में नहीं थे। इस स्थिति पर खासी नाराजगी जताते हुए निदेशक ने कई सेक्शन का दौरा किया। उपस्थिति रजिस्टर में बड़ी संख्या में कर्मचारियों के हस्ताक्षर नहीं थे।


इस पर निदेशक ने कर्मचारियों के साथ ही अधिकारियों को भी चेतावनी दी कि समय से कार्यालय में नहीं पहुंचेंगे तो सरकारी काम प्रभावित होगा जो अच्छी बात नहीं है। हालांकि बाद में शिक्षा निदेशालय मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष घनश्याम यादव और मंत्री सुरेन्द्र कुमार सिंह ने निदेशक से मुलाकात कर भविष्य में इस घटना की पुनरावृत्ति नहीं होने और शासकीय कार्यों खासतौर से कोर्ट प्रकरण में पूरी गंभीरता से सहयोग का भरोसा दिलाया। निदेशक ने बताया कि अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए गए हैं।


इस दौरान यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल, राजेन्द्र प्रताप, दिनेश सिंह, सीएल चौरसिया, रामचेत आदि अधिकारी मौजूद थे।



source http://www.primarykamaster.in/2023/12/386-85.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP