Skip to main content

यूपी सरकार 12.35 लाख स्मार्टफोन मार्च में बांटेगी, 25 लाख युवाओं को प्रदेश स्मार्ट फोन का हो रहा वितरण

यूपी सरकार 12.35 लाख स्मार्टफोन मार्च में बांटेगी, 25 लाख युवाओं को प्रदेश स्मार्ट फोन का हो रहा वितरण 



लखनऊ । स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत योगी सरकार मार्च तक 12.35 लाख से ज्यादा स्मार्टफोन युवाओं को बांट देगी। यह स्मार्टफोन निःशुल्क दिए जा रहे हैं। फोन आपूर्ति करने वाली है। कंपनियों से कहा गया है कि वह 21 फरवरी 2024 तक शेष 1235267 स्मार्टफोन की आपूर्ति कर दें।


औद्योगिक विकास विभाग के मुताबिक, चार कंपनियों का चयन किया गया था। इनमें विजन डिस्ट्रीब्यूशन को 364000, सेलकान इम्पैक्स को 329775, एनएफ इंफ्राटेक 263316 व इन्सटेंट प्रोक्योरमेंट को 278176 स्मार्टफोन की आपूर्ति करनी है। 23 दिसंबर तक कुल लक्ष्य का 70 प्रतिशत इनको बांटना है और बाकी के लिए 21 फरवरी तक समय दिया गया।


 इन कंपनियों को 9972 रुपये प्रति स्मार्टफोन की दर से भुगतान किया गया है। इसके लिए विभाग को इन कंपनियों को 1173 करोड़ से ज्यादा की रकम की और जरूरत है।


यह स्मार्टफोन यूपी सरकार द्वारा उच्च शिक्षा संस्थानों में पढ़ रहे 25 लाख युवाओं को दिए जा रहे हैं। स्मार्टफोन में हजार से ज्यादा कोर्स व प्रोगाम लोड भी हैं। युवा सशक्तीकरण योजना के तहत सरकार ने युवाओं को निःशुल्क स्मार्टफोन या टैबलेट उपलब्ध कराने निर्णय लिया था।


source http://www.primarykamaster.in/2023/12/1235-25.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP