Skip to main content

नवनियुक्त विधवा व महिला शिक्षिकाओं को दे दिए दूरदराज के स्कूल, महानिदेशक बोले शिक्षक विहीन व एकल स्कूलों में शिक्षक देना हमारा उद्देश्य

नवनियुक्त विधवा व महिला शिक्षिकाओं को दे दिए दूरदराज के स्कूल,  महानिदेशक बोले शिक्षक विहीन व एकल स्कूलों में शिक्षक देना हमारा उद्देश्य


लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद में 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती में दूसरे चरण में नियुक्त 36590 सहायक अध्यापकों की स्कूलों में तैनाती में विधवाओं, दिव्यांग और महिलाओं को दूरदराज के स्कूलों में तैनाती मिली है। शासन के आदेश की गलत व्याख्या कर जिलों में महिलाओं को शिक्षक विहीन और एकल विद्यालय में तैनाती देने की शिकायत सामने आई है।



नवचयनित 36,590 सहायक अध्यापकों को 25 से 27 जनवरी तक स्कूलों में तैनाती दी गई। इससे पहले शासन ने शिक्षक विहीन और एकल विद्यालयों में तैनाती देने की गाइडलाइन शासन ने की थी। वहीं विधवा, दिव्यांग और महिलाओं को तैनाती में प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद अधिकांश जिलों में हुई काउंसिलिंग में बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने विधवा, दिव्यांग और महिला शिक्षकों को जिला और ब्लॉक मुख्यालय से दूरदराज के स्कूलों में नियुक्ति का विकल्प दिया। महिला शिक्षकों व उनके साथ गए परिजनों ने जब इस व्यवस्था का विरोध किया तो बीएसए ने शासन की गाइडलाइन का हवाला देकर स्पष्ट कर दिया कि पहले शिक्षक विहीन और एकल शिक्षक वाले स्कूलों में ही तैनाती की जाएगी महिला शिक्षकों का आरोप है कि दूरदराज के गांवों में स्थित स्कूलों में महिलाओं को तैनाती देने के बाद अब जिला और ब्लॉक मुख्यालय के नजदीक स्थित स्कूलों में पुरुष शिक्षकों को आसानी से मनचाही जगह पोस्टिंग का रास्ता साफ हो गया है।


हमारा उद्देश्य पहले शिक्षक विहीन और केवल एक शिक्षक वाले स्कूलों में खाली पद भरना है। विधवा, दिव्यांग और महिला शिक्षकों को भी उनकी पसंद के स्कूलों में तैनाती दी गई है। -विजय किरन आनंद, महानिदेशक, स्कूल शिक्षा


source http://www.primarykamaster.in/2021/01/blog-post_244.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP