Skip to main content

कई बेसिक शिक्षक भी बने खंड शिक्षा अधिकारी

कई बेसिक शिक्षक भी बने खंड शिक्षा अधिकारी


खंड शिक्षाधिकारी भर्ती में परिषदीय स्कूल के शिक्षक से लेकर आपूर्ति अधिकारी तक का चयन हुआ है। कौड़िहार द्वितीय ब्लॉक में कार्यरत शिक्षिका अंशु मालिनी शुक्ला का चयन खंड शिक्षाधिकारी पद पर हुआ है। उन्हें मेरिट में 17वां और महिलाओं में चौथा स्थान मिला है। इससे पहले उनका चयन रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर के पद पर भी हुआ था।




प्रतापपुर के सहायक अध्यापक राम पूजन पटेल, प्राथमिक विद्यालय बमैला हंडिया के प्रभारी प्रधानाध्यापक रवि शंकर उपाध्याय, कौंधियारा के राजित लाल रत्नाकर व शाहिन अंसारी, मऊआइमा की नीलम साक्यावर, शंकरगढ़ के शुभम कुमार, मांडा के शिक्षक मनोजीत राव, बहादुरपुर की शिक्षिका माधुरी मिश्रा व रवीन्द्र कुमार मिश्रा का भी चयन हुआ है। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति से जुड़े और सोरांव में तैनात शिक्षक दिनेश त्रिपाठी और समिति के पूर्व महासचिव सावन कुमार दुबे भी सफल हुए हैं।




फूलपुर के आपूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार सिंह भी सफल हुए हैं। 2009 से आपूर्ति निरीक्षक के पद पर तैनात सुनील को 36वीं रैंक मिली है। सुनील सिंह ने शुरुआत में प्राथमिक शिक्षक के रूप में काम किया। उसके बाद डिप्टी जेलर, फिर आपूर्ति निरीक्षक और अब खंड शिक्षाधिकारी के पद पर चयन हुआ।

केपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. योगेन्द्र सिंह की पुत्री प्रज्ञा सिंह का चयन खंड शिक्षाधिकारी के पद पर हुआ है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से शिक्षा शास्त्र विषय में जेआरएफ प्रज्ञा सिंह ने केपी ट्रेनिंग कॉलेज से बीएड और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एमएड किया है।


source http://www.primarykamaster.in/2021/01/blog-post_321.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP