Skip to main content

यूपी बोर्ड : वर्ष 2021 की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित

यूपी बोर्ड : वर्ष 2021 की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित


UPMSP UP Board Exam 2021 : यूपी बोर्ड इंटर की प्रायोगिक परीक्षाएं 3 फरवरी से, 50-50 प्रतिशत अंक आंतरिक व बाह्य परीक्षक देंगे

दो चरणों में होगी इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा, देखें शेड्यूल

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2021 की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाएं दो चरणों में होंगी। पहले चरण में 3 से 12 फरवरी और दूसरे चरण की प्रयोगात्मक परीक्षा 13 से 22 फरवरी तक होगी।

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने बताया कि पहले चरण में आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन तथा बस्ती मंडल के जिलों में 10,58,617 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। दूसरे चरण में शेष मंडलों के जिलों में परीक्षा होगी। इसके लिए परीक्षक नियुक्त कर दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि परीक्षकों के नियुक्ति पत्र परिषद की वेबसाइट पर विद्यालयों को ऑनलाइन उपलब्ध करा दिए गए हैं। नियुक्ति पत्र क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए भी जिलों में भेजे गए हैं।


यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षाएं 3 से 22 फरवरी तक दो चरणों में कराई जाएंगी। सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि पहले चरण में 3 से 12 फरवरी तक आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, आजमगढ़, देवीपाटन तथा बस्ती मंडल में प्रैक्टिकल कराए जाएंगे। 

दूसरे चरण में 13 से 22 फरवरी अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी तथा गोरखपुर मंडलों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं होगी। प्रायोगिक परीक्षा के संबंध में अन्य आवश्यक जानकारी तथा परीक्षकों की नियुक्ति आदि की सूचना परिषद के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों से प्राप्त होगी। 

इंटरमीडिएट के प्रयोगात्मक विषयों में निर्धारित पूर्णांक में से पचास प्रतिशत अंक आंतरिक परीक्षक तथा पचास प्रतिशत अंक बाह्य परीक्षक देंगे। इसी प्रकार व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए जो विद्यालय प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए केन्द्र निर्धारित किए जाएंगे उनके अध्यापक पचास प्रतिशत अंक आन्तरिक मूल्यांकन व्यवस्था के तहत देंगे और शेष पचास प्रतिशत अंक बाह्य परीक्षक देंगे। 

इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकृत सभी रेगुलर व प्राइवेट परीक्षार्थियों की अनिवार्य विषय नैतिक योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर प्रधानाचार्य कराएंगे। कोविड -19 से बचाव की गाइडलाइन्स को अपनाते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ प्रयोगात्मक परीक्षा कराई जाएगी।

सीसीटीवी की निगरानी में कराएंगे प्रैक्टिकल
शुचिता बनाए रखने के उददेश्य से प्रधानाचार्य प्रयोगात्मक परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा कराएंगे। परीक्षाओं से संबंधित रिकार्डिंग प्रधानाचार्य सुरक्षित रखी जाएगी और उन्हें अपने क्षेत्रीय कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे। हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं पिछले साल की तरह विद्यालय स्तर पर आन्तरिक मूल्यांकन (प्रोजेक्ट कार्य) के आधार पर कराई जाएगी। हाईस्कूल के व्यक्तिगत परीक्षार्थी अपने अग्रसारण केन्द्र के प्रधानाचार्य से सम्पर्क कर प्रयोगात्मक परीक्षा में सम्मिलित होंगे। हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा (आंतरिक मूल्यांकन नैतिक खेल एवं शारीरिक शिक्षा तथा इंटरमीडिएट की खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्रांप्ताक विद्यालयों के प्रधानाचार्य के माध्यम से बोर्ड की वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। इसके लिए 25 जनवरी  से वेबसाइट खुलेगी।





source http://www.primarykamaster.in/2021/01/2021.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP