Skip to main content

यूपी की शिक्षा व्यवस्था को नया आयाम देने वाला होगा गोरखपुर सैनिक स्कूल

यूपी की शिक्षा व्यवस्था को नया आयाम देने वाला होगा गोरखपुर सैनिक स्कूल


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में प्रस्तावित नए सैनिक स्कूल की स्थापना की कार्यवाही तेज करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर सैनिक स्कूल स्थापना की विस्तृत कार्ययोजना को देखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विद्यालय उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को नवीन आयाम देने वाला होगा। गुणवत्तापरक शिक्षा मुहैया कराने के संकल्प के क्रम में यह विद्यालय अहम होगा।



सैनिक स्कूल के प्रस्तावित परिसर का ले-आउट देखते हुए सीएम योगी ने कहा कि फर्टिलाइजर इलाके में 50 एकड़ से अधिक परिसर में स्थापित होने जा रहा यह विद्यालय ऐसा हो, जो युवाओं में राष्ट्र भक्ति का भाव भरे।छात्रावासों के नाम भारत के गौरवशाली इतिहास के नायकों पर रखे जाएं। यही नहीं, विश्व की श्रेष्ठतम सेना के शूरवीरों के नाम पर भी परिसर में अलग-अलग स्थलों का नामकरण किया जाए। बास्केटबॉल, घुड़सवारी प्रशिक्षण, जिम्नास्टिक, स्वीमिंगपूल आदि सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी भवनों में सोलर पैनल और रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था जरूर की जाए। उन्होंने कहा कि हास्टल और मेस के बीच का एरिया कुछ इस तरह डिजाइन किया जाए ताकि जरूरत पडऩे पर सभी छात्र-छात्राओं को एक साथ भी बैठाया जा सके। सीएम योगी ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य के लिए डीपीआर यथाशीघ्र तैयार किया जाए। 


बैठक में अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला ने मुख्यमंत्री को प्रस्तावित कार्ययोजना के विविध बिंदुओं से अवगत कराया। सैनिक स्कूल में घुड़सवारी, शूटिंग रेंज, स्वीमिंग पुल के साथ-साथ मल्टीपरपज हाल, आडिटोरियम, सोलर लाइट सिस्टम के साथ पूरा परिसर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगा। मार्च पास्ट, झंडारोहण के लिए अलग ट्रैक के अलावा यहां बागवानी व जैविक खेती के भी इंतजाम होंगे। बैडमिंटन हाल के साथ-साथ यहां ध्यान केंद्र बनाया जाएगा, जिसमें छात्र-छात्राएं ध्यान करना सीखेंगे।


source http://www.primarykamaster.in/2021/01/blog-post_804.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP