Skip to main content

शिक्षकों के 1894 पदों के लिए 6.25 लाख उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी पास उम्मीदवार

शिक्षकों के 1894 पदों के लिए 6.25 लाख उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी पास उम्मीदवार


अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापक के 390 और सहायक अध्यापकों के 1504 पदों पर नियुक्ति के 6.25 लाख से अधिक उम्मीदवार हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तकरीबन आठ साल बाद शिक्षक भर्ती शुरू होने से बेरोजगारों की फौज खड़ी हो गई है।




इससे पहले जुलाई 2013 में परिषदीय उच्च प्राथमिक स्कूलों में विज्ञान व गणित विषय के 29,334 सहायक अध्यापकों की भर्ती शुरू हुई थी। इसके बाद लगभग आठ साल बीतने के बाद कक्षा 6 से 8 तक के स्कूलों में भर्ती होने जा रही है। इस दौरान सात बार आयोजित उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी में 6,26,335 अभ्यर्थी पास हो चुके हैं।


इन अभ्यर्थियों को अब तक किसी भर्ती में मौका नहीं मिल सका है। इसमें केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) में सफल अभ्यर्थियों की संख्या शामिल नहीं है। यदि सीटीईटी पास अभ्यर्थियों की संख्या जोड़ लें तो उम्मीदवारों की कतार कहीं अधिक लंबी हो जाएगी। गौरतलब है कि विशेष सचिव शासन आरवी सिंह ने सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी को 18 जनवरी को भर्ती के संबंध में गाइडलाइन भेजते हुए जल्द भर्ती परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं। हालांकि अभी कुछ बिन्दुओं पर स्थिति स्पष्ट नहीं है लेकिन जल्द ही प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।


source http://www.primarykamaster.in/2021/02/1894-625.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP