Skip to main content

बड़े बदलाव की तैयारी : वर्ष 2023 से यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा वर्ष में दो बार

बड़े बदलाव की तैयारी : वर्ष 2023 से यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा वर्ष में दो बार।


लखनऊ : यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं अब साल में दो बार होंगी। वर्ष 2023 से बोर्ड परीक्षार्थियों को यह मौका दिया जाएगा। साल में दो बार बोर्ड परीक्षा होने से विद्यार्थियों को ऐसे विषयों में नंबर बढ़ाने का मौका मिलेगा, जिनमें उन्हें कम अंक मिले हैं।



माध्यमिक शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने बताया कि बोर्ड के सभी विद्यार्थियों को एक समान रूप से साल में दो परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा। विद्यार्थी बिना किसी तनाव के परीक्षा दे सकेंगे, जबकि कोचिंग के प्रति उनका रुझान भी कम होगा।

एक बार परीक्षा अपने निर्धारित समय पर होगी और दूसरी बार विद्यार्थियों के परीक्षाफल में सुधार के लिए होगी। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत यह बदलाव किए जाएंगे। राजकीय माध्यमिक स्कूलों में कक्षा नौ से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाने की भी व्यवस्था की जाएगी। माध्यमिक स्कूलों में एक सेक्शन अंग्रेजी माध्यम का खोला जाएगा।

अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई के लिए विशेष सरकारी प्राइमरी स्कूल चलाए जा रहे हैं। ऐसे में यह विद्यार्थी जब आगे माध्यमिक स्कूलों में पहुंचेंगे तो वहां भी इन्हें अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करने का मौका मिल सकेगा। इसके साथ ही विदेशी और शास्त्रीय भाषाओं को भी ऑनलाइन पढ़ाने की व्यवस्था की जाएगी। शैक्षिक सत्र 2021-22 में एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर इसे लागू कराया जाएगा।


बदलेगा रिपोर्ट कार्ड, एआइ की लेंगे मदद: यूपी बोर्ड के स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का संपूर्ण मूल्यांकन कर रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाएगा। कक्षा नौ के विद्यार्थियों को नए सत्र 2021-22 से ही नया रिपोर्ट कार्ड दिया जाएगा। इस रिपोर्ट कार्ड में विद्यार्थियों के संज्ञानात्मक, भावात्मक और साइकोमोटर डोमेन के आधार पर उनका मूल्यांकन किया जाएगा। यानी विद्यार्थियों के कार्य करने की गति तथा समझने व विश्लेषण की क्षमता सहित अन्य ¨बदुओं का आकलन किया जाएगा।

शैक्षिक सत्र 2021-22 से ही आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआइ) आधारित साफ्टवेयर तैयार किया जाएगा। वहीं इंटरेक्टिव प्रश्नावली के आधार पर विद्यार्थियों का आकलन किया जाएगा।


source http://www.primarykamaster.in/2021/01/2023_30.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP