Skip to main content

यूपी बोर्ड के छात्र सीखेंगे फ्रेंच-स्पैनिश, परीक्षा के पैटर्न में भी होगा बदलाव

यूपी बोर्ड के छात्र सीखेंगे फ्रेंच-स्पैनिश, परीक्षा के पैटर्न में भी होगा बदलाव

राज्य मुख्यालय : यूपी बोर्ड के स्कूलों में अब बच्चे स्पैनिश, फ्रेंच या जर्मन भाषा तो सीखेंगे ही उन्हें शास्त्रीय भाषाएं तमिल, कन्नड औरतेलुगु भी सिखाई जाएगी हरमंडल के जिला मुख्यालय के एक राजकीय इंटर कॉलेज से यह प्रयोग शुरू किया जाएगा। इसके अलावा हर सरकारी स्कूल में कक्षा 6 से 12 तक का एक सेक्शन अंग्रेजी माध्यम का होगा। नई शिक्षा नीति के तहत प्रस्तावित त्रिभाषा फार्मूला लागू किया जाएगा।



सिखाई जाएंगी तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालमः त्रिभाषा सूत्र लागू करने के लिए माध्यमिक शिक्षा अधिनियम में संशोधन किया जाएगा। इसके तहत अंग्रेजी के अलावा अन्य विदेशी, आधुनिक भारतीय व शास्त्रीय भाषाएं सिखाई जाएंगी। मण्डल मुख्यालय वाले जिले के एक स्कूल में विदेशी भाषा सिखाने के लिए पार्ट टाइम टीचर रखा जाएगा।

30 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे बोर्ड के स्कूलों में

50 फीसदी प्रायोगिक गतिविधियों से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे

परीक्षा के पैटर्न में भी बदलाव

परीक्षा में 30 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे और इसे ओएमआर शीट पर लिया जाएगा। वहीं विज्ञान व गृहविज्ञान में इसमें 50 फीसदी प्रायोगिक गतिविधियों से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। अभी तक 10 अंकों के बहुविकल्पीय, 10 अंकों के अतिलघुत्तरीय और 30 अंकों के लघु उत्तरीय प्रश्न पूछे जा रहे थे। इसके अलावा 70 अंकों के प्रश्न वर्णनात्मक होंगे जबकि अभी तक 50 अंकों के दीर्घउत्तरीय प्रश्न पूछे जाते हैं।

ये भाषाएं भी सीखेंगे

तमिल, संस्कृत, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और उड़िया

आधुनिक भारतीय भाषाएं

हिन्दी, मराठी, बंगाली, गुजराती, मराठी आदि

हर मंडल में लाइब्रेरी में रखा जाएगा साहित्य

प्रदेश में अभी शास्त्रीय भाषाओं के अध्ययन के लिए सुविधा नहीं है। इसके लिए हर मण्डल मुख्यालय के एक राजकीय स्कूल की लाइब्रेरी में इन भाषाओं का साहित्य होगा। इन भाषाओं के अध्ययन के लिए ऑनलाइन मॉड्यूल होगा।



source http://www.primarykamaster.in/2021/01/blog-post_711.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP