Skip to main content

एडेड माध्यमिक कालेजों के शिक्षकों की भी बनेगी ज्येष्ठता सूची

एडेड माध्यमिक कालेजों के शिक्षकों की भी बनेगी ज्येष्ठता सूची


प्रयागराज : प्रदेश के चार हजार से अधिक अशासकीय सहायताप्राप्त (एडेड) माध्यमिक कालेजों में शिक्षकों की ज्येष्ठता सूची तैयार की जाएगी। यह कार्य संबंधित संस्था की प्रबंध समितियों को करना है। शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों को आदेश दिया है कि सूची तैयार करके 30 जनवरी तक अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक को भेज दें। सभी मंडलों को इसका प्रारूप भी भेजा गया है।



असल में, शासन को यह सूचनाएं मिल रही थी कि एडेड कालेजों के प्रबंधक माध्यमिक शिक्षा अधिनियम 1921 के अध्याय दो के विनिमय 3(1) में दी गई व्यवस्था के अनुसार हर साल शिक्षकों की ज्येष्ठता निर्धारित नहीं करते। इससे शिक्षकों की पदोन्नति में दिक्कत आती है। शिक्षा निदेशक ने आदेश दिया है कि कालेज में नियुक्त स्थायी और अस्थायी शिक्षकों की हर श्रेणी की ज्येष्ठता अलग-अलग तैयार की जाए। किसी श्रेणी में अध्यापकों की ज्येष्ठता उस श्रेणी में उनकी मौलिक नियुक्ति के आधार पर तय की जाएगी। यह भी निर्देश है कि एक ही तारीख को दो या दो से अधिक अध्यापक नियुक्त हुए हों तो उनकी ज्येष्ठता आयु के आधार पर तय की जाए।


जिन कालेजों में किसी श्रेणी में काम करने वाले दो या अधिक अध्यापक एक ही तारीख पर पदोन्नत किए जाएं तो उनकी पारस्परिक ज्येष्ठता सेवा की अवधि के आधार पर तय होगी। उसकी गणना उस श्रेणी में जिससे उनकी पदोन्नति की जाए, उनकी मौलिक नियुक्ति की तारीख से मानी जाएगी। वहीं, सेवाकाल की अवधि चाहे कुछ भी हो उच्चतर श्रेणी के अध्यापक को निम्नतर श्रेणी के अध्यापक से ज्येष्ठ माना जाएगा। निर्देश है कि ज्येष्ठता सूची हर साल अपडेट की जाए।


उप शिक्षा निदेशक से करें अपील

ज्येष्ठता के मामले में प्रबंध समिति के निर्णय से अध्यापक को सूचित किए जाने की तारीख से 15 दिन के अंदर संबंधित उप शिक्षा निदेशक के यहां वह अपील कर सकता है। अपील पर दोनों पक्षों की सुनवाई करके उप शिक्षा निदेशक अपना निर्णय कारण सहित देगा जो अंतिम होगा। प्रबंध समिति उसे कार्यान्वित करेगी।


source http://www.primarykamaster.in/2021/01/blog-post_536.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP