Skip to main content

यूपी : नियुक्ति पत्र मिलने पर कार्यभार ग्रहण करने पहुंचे टीचर, पर नहीं मिला उस नाम का कोई स्कूल, ऑनलाइन हुई थी तैनाती

यूपी : नियुक्ति पत्र मिलने पर कार्यभार ग्रहण करने पहुंचे टीचर, पर नहीं मिला उस नाम का कोई स्कूल, ऑनलाइन हुई थी तैनाती


दो साल की जद्दोजहद के बाद नौकरी मिली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से एलटी ग्रेड में संस्कृत विषय में सहायक अध्यापक के पद पर चयन हुआ। अक्तूबर 2020 में नियुक्ति पत्र मिला लेकिन जब नियुक्ति पत्र लेकर आलोक शुक्ला अमेठी के राजकीय हाईस्कूल, इन्हौना कार्यभार ग्रहण करने पहुंचे तो पता चला कि इस नाम का तो कोई स्कूल वहां है ही नहीं। 



इसी तरह वंदना रानी गुप्ता भी जीजीआईसी-सलेमपुर देवरिया पहुंची तो पता चला कि यहां जीवविज्ञान की शिक्षिका 2015 से काम कर रही हैं। लिहाजा पद रिक्त ही नहीं। मजे की बात यह है कि इसी स्कूल में सात विषयों में पद रिक्त हैं और सिर्फ जीवविज्ञान, गणित व अंग्रेजी विषय की शिक्षिकाएं ही हैं। वंदना और आलोक शुक्ला की तरह लगभग दो दर्जन शिक्षक ऐसे हैं जो अभी तक कार्यभार ग्रहण नहीं कर पाए हैं। कहीं स्कूल का नाम गलत है तो कहीं एक ही रिक्त पद पर दो शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दे दिया गया है या फिर पद रिक्त है नहीं।


ऑनलाइन हुई थी तैनाती
अक्तूबर 2020 में 10768 एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में चयनित शिक्षकों को अक्तूबर 2020 में नियुक्ति पत्र दिए गए थे। नियुक्ति पत्र ऑनलाइन ही दिए गए थे। विभाग ने दावा किया था कि तैनाती में विभागीय दखल खत्म किया गया है और सॉफ्टवेयर की मदद से स्कूल आवंटन किया गया है लेकिन अब ये नवनियुक्त शिक्षक भटक रहे हैं और इनकी सुनवाई नहीं हो रही है। बिन्देश कुमार पाल, राजेश कुमार मौर्य, सुनील कुमार, सुनीता, संगीता पटेल, सुशील कुमार, अशोक कुमार यादव, शिवेन्द्र तिवारी, राजेश कुमार समेत कई अभ्यर्थी हैं जो डीआईओएस से लेकर निदेशालय तक के चक्कर काट रहे हैं। 


पारसनाथ पाण्डेय (प्रदेश अध्यक्ष, राजकीय शिक्षक संघ) ने कहा, ये शिक्षक लोक सेवा आयोग से चयनित हैं। इनकी लम्बी जांच करवाई गई लेकिन अब विभागीय लापरवाही के कारण इन्हें भटकना पड़ रहा है। हमने अपर मुख्य सचिव से मुलाकात कर समस्या को सामने रखा है।


source http://www.primarykamaster.in/2021/01/blog-post_159.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP