Skip to main content

बेसिक शिक्षकों को पढ़ाने के तरीके बताएंगी ‘आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका’

बेसिक शिक्षकों को पढ़ाने के तरीके बताएंगी ‘आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका’



सहारनपुर। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह बदलने की तैयारी है। इस बार एनसीईआरटी ने बच्चों के लिए आधुनिक तकनीक पर आधारित किताबें भेजी हैं। साथ ही उन किताबों को कैसे पढ़ाना है। इसके लिए शिक्षकों को भी छह-छह किताबों का एक सेट भी दिया है। यह किताबें शिक्षकों को पढ़ाने के तरीके बताएंगी।



एनसीईआरटी ने इस बार कक्षा एक से तीन तक के लिए सहज नाम से पुस्तकें भेजी हैं। कक्षा एक के लिए सहज-1, कक्षा दो के लिए सहज-2 और कक्षा तीन के लिए सहज-3 किताबें आई हैं। सहज में कक्षा के हिसाब से भाषा और गणित विषय की सामग्री दी गई है, जिसका मकसद बच्चों में भाषा और गणित का विकास करना है। इसके अलावा पहली बार उक्त कक्षाओं को पढ़ाने वाले हर शिक्षक के लिए छह-छह किताबों का सेट भेजा गया है। इन किताबों का नाम आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका रखा गया है। 

हर कक्षा के लिए एक किताब, भाषा और एक गणित विषय पर आधारित है। इस प्रकार कक्षा एक से तीन तक के लिए कुल छह किताबों का एक-एक सेट हर शिक्षक के लिए आया है। बच्चों के लिए आई सहज पुस्तिका को कैसे पढ़ाना है? यह सब आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका में दिया गया है। यानी सहज पुस्तिका को पढ़ाने के लिए शिक्षकों को आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका पुस्तिकाओं का गहन अध्ययन करना होगा।


शिक्षकों को भेजे गए सेट
बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षकों को आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका किताबों के सेट भेज दिए हैं। इसके अलावा प्रत्येक बीआरसी, डीपीओ, एसआरजी, एआरपी को भी आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका का एक-एक सेट तथा डायट को दो सेट भेजे गए हैं।


मॉडल टीचिंग प्लान
आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका के सेट में मॉडल टीचिंग प्लान दिए गए हैं। राज्य परियोजना निदेशक विजयकिरण आनंद ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मॉडल टीचिंग प्लान को समझने के लिए प्रत्येक शिक्षक सेट का अध्ययन अच्छे से करे।


कक्षा एक से तीन तक के बच्चों में भाषा और गणित के विकास के लिए एनसीईआरटी से सहज नाम से किताबें आई हैं। इसके अलावा पहली बार एनसीईआरटी ने उक्त कक्षाओं को सहज पुस्तिका पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए भी आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका नाम से किताबों का सेट भेजा है, जिसमें मॉडल टीचिंग प्लान दिए गए हैं। यानी सहज किताबों को कैसे पढ़ाना है। इसकी पूरी जानकारी आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका में दी गई है। - रमेंद्र कुमार सिंह, बीएसए


source http://www.primarykamaster.in/2021/01/blog-post_445.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP