Skip to main content

यूपी : प्राइमरी स्कूलों में अगले सत्र से लागू होगा Happiness Curriculum (खुशी पाठ्यक्रम)

यूपी : प्राइमरी स्कूलों में अगले सत्र से लागू होगा Happiness Curriculum (खुशी पाठ्यक्रम)

विद्यालयों में हैप्पीनेस पाठ्यक्रम समय की मांग, यूपी में भी लागू करने की तैयारी



प्रयागराज अनुभूति /हैप्पीनेस पाठ्यचर्या के विकास के लिए राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान (सीमैट) में आयोजित कार्यशाला के समापन अवसर पर हैप्पीनेस पाठ्यक्रम को समय की आवश्यकता बताया गया। प्रवक्ता पवन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यह विषय बच्चों में जीवन मूल्यों की समझ को निरंतर अभ्यास के माध्यम से न केवल बढ़ाता है बल्कि उन्हें खुशहाल मानव बनाकर उन्हें जिम्मेदारी, भागीदारी, ईमानदारी का पाठ भी सिखाएगा।

कार्यशाला में सभी प्रतिभागियों में विचार विनिमय के माध्यम से स्पष्ट हुआ कि इंद्रियों की अपनी उपयोगिता है, उनके काम अपनी उपयोगिता को प्रमाणित करते हैं, संबंधों में सम्मान एवं स्वीकृति से जीवन आसान होता है, जीवन लक्ष्यों की समझ से तालमेल होता है और दीर्घकालिक खुशी मिलती है। इससे मानसिक तनाव नहीं होता, ईष्या की भावना नहीं उत्पन्न होती बल्कि कृतज्ञता का भाव पैदा होता है।

 विशेषज्ञ, हैप्पीनेस कार्यक्रम श्रवण कुमार शुक्ल ने बताया कि सोशल इमोशन एंड एथिकल लर्निंग के नाम से यह पाठ्यक्त्रस्म अधिकांश देशों में प्रारम्भ हो चुका है। भारत में भी यह कई राज्यों में विभिन्न नामों से शुरुआती दौर में संचालित हो रहा है। उत्तर प्रदेश के परिवेश के मुताबिक इसे अनुभूति / हैप्पीनेस नाम से पाठ्यक्रम के विकास में सरकार प्रयत्नशील है।



छत्तीसगढ़ और दिल्ली के नक्शे कदम पर चलते हुए यूपी में भी प्राइमरी स्कूलों में खुशी पाठ्यक्रम लागू करने की तैयारियां चल रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत विद्यार्थियों को प्रकृति, समाज और देश के प्रति और ज्यादा संवेदनशील बनाने के लिए लागू किया जाएगा।



खुशी पाठ्यक्रम के प्रदेश प्रभारी सौरभ मालवीय ने पीटीआई को बताया कि पाठ्यक्रम को यूपी की भौगोलिक और सांस्कृतिक स्थितियों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। सौरभ यहां राजकीय शिक्षण प्रबंधन और प्रशिक्षण संस्थान में छह दिवसीय वर्कशॉप में भाग लेने आए हुए है।


उन्होंने बताया कि खुशी पाठ्यक्रम कक्षा एक से आठ तक के बच्चों पढ़ाया जाएगा। इससे वे खुद से, अपने परिवार, समाज, प्रकृति और देश से जुड़ाव महसूस कर सकेंगे। इससे उन्हें अंतरसंबंध समझने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि छात्रों को ध्यान भी सिखाया जाएगा।


वर्कशॉप में ट्रेनर के तौर पर जुड़े श्रवण शुक्ला ने कहा कि अप्रैल 2022 से शुरू हो रहे अगले सत्र में खुशी पाठ्यक्रम लागू करने के हिसाब से तैयारियां हो रही हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल में 1.30 लाख प्राइमरी स्कूल हैं, जिनमें सात लाख शिक्षक पढ़ाते हैं।



source http://www.primarykamaster.in/2021/12/happiness-curriculum.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP