Skip to main content

69000 शिक्षक भर्ती : अभ्यर्थियों का बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन, पुलिस से गुत्थमगुत्था, धक्कामुक्की

69000 शिक्षक भर्ती : अभ्यर्थियों का बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन, पुलिस से गुत्थमगुत्था, धक्कामुक्की

69 हजार शिक्षक भर्ती में हुई अनियमितता को लेकर अभ्यर्थियों ने शनिवार को बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी पुलिस से धक्कामुक्की हुई।




69 हजार शिक्षक भर्ती में नियमानुसार आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर शनिवार को सैकड़ों शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी के आवास पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को लेकर उनकी पुलिस से काफी धक्कामुक्की व गुत्थमगुत्था भी हुई। अभ्यर्थियों को उठाने पहुंचे पुलिस वालों को ही अभ्यर्थियों ने जकड़ लिया। अंत में सभी अभ्यर्थी हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेजे गए।

आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थियों का कहना था कि इस भर्ती में ओबीसी वर्ग को 27% की जगह मात्र 3.86% आरक्षण दिया गया है तथा एससी वर्ग को इस भर्ती में 21% की जगह 16.6% आरक्षण दिया गया है।
ओबीसी वर्ग को इस भर्ती में उनके कोटे की 18598 सीट में से मात्र 2637 सीट ही दी गई है। जो पूरी तरह से गलत है। उनका यह भी कहना था कि इस भर्ती में बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 तथा आरक्षण नियमावली 1994 का उल्लंघन हुआ है।

अभ्यर्थियों का कहना था कि 29 अप्रैल 2021 को इस भर्ती में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने भी घोटाला मानते हुए अपनी एक रिपोर्ट जारी की है। इसलिए उस रिपोर्ट को लागू किया जाए तथा राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सभी शिकायतकर्ताओं को न्याय दिया जाए। अभ्यर्थियों में इस बात को लेकर भी नाराजगी थी कि मंत्री ने सदन में कहा कि उन्हें आयोग की रिपोर्ट नहीं मिली जबकि यह 8 महीने पहले ही आ चुकी है।


source http://www.primarykamaster.in/2021/12/69000_19.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP