Skip to main content

डिग्री शिक्षकों को स्थाई करने पर शासन ने निदेशालय से फिर मांगी रिपोर्ट

डिग्री शिक्षकों को स्थाई करने पर शासन ने निदेशालय से फिर मांगी रिपोर्ट



लखनऊ : प्रदेश के सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में पढ़ा रहे 3920 शिक्षकों के विनियमितीकरण को लेकर चल रही कवायद अब तक बेनजीता है। शासन ने उच्च शिक्षा निदेशालय की रिपोर्ट को अस्पष्ट और अपूर्ण बताते हुए फिर से रिपोर्ट मांगी है।



शासन स्तर पर हुई बैठकों के बाद यह कवायद शुरू हुई थी। चुनाव आचार संहिता लागू होने की तिथि नजदीक आते जाने से संबंधित शिक्षकों की बेचैनी बढ़ गई है। इससे पहले शासन ने अनुदानित महाविद्यालय-विश्वविद्यालय स्ववित्तपोषित अनुमोदित शिक्षक संघ के 27 जुलाई 2021 के पत्र पर उच्च शिक्षा निदेशालय से बिंदुवार रिपोर्ट मांगी थी। निदेशालय ने 28 अक्तूबर को अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी थी। 


शासन ने 10 दिसंबर 2021 को निदेशालय को दोबारा पत्र भेजकर कहा कि उसकी रिपोर्ट अस्पष्ट एवं अपूर्ण है। प्रदेश के 303 सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में 3920 शिक्षक कार्यरत हैं, जिनके विनियमतीकरण पर प्रतिमाह 28.95 करोड़ रुपये व्यय भार आएगा। रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि इतनी बड़ी संख्या में शिक्षकों के विनियमितीकरण का क्या आधार है तथा किन नियमों व पात्रता के तहत इनके विनियमितीकरण के संबंध में कार्यवाही की जानी है। यह पत्र उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव श्रवण कुमार सिंह की तरफ से निदेशक उच्च शिक्षा को भेजा गया है।


अभी महाविद्यालय स्तर से हो रहा भुगतान

प्रदेश के 331 सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में से 303 में स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम संचालित हैं। यूजीसी के मानकों के अनुसार 3920 शिक्षक नियुक्त हैं जो संबद्धता देने वाले विवि से अनुमोदित भी हैं। इनके वेतन का भुगतान महाविद्यालय करते हैं। अनुदानित महाविद्यालय-विश्वविद्यालय स्ववित्तपोषित अनुमोदित शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. अरुणेश ने कहा कि 2006 में राज्य सरकार ने सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में स्ववित्तपोषित योजना के तहत कार्यरत बीएड के संविदा शिक्षकों को अनुदान पर लेते हुए उनका विनियमितीकरण किया था। इसी आधार पर 3920 शिक्षकों को विनियमित किया जा सकता है।


source http://www.primarykamaster.in/2021/12/blog-post_77.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP