Skip to main content

यूपी : युवाओं को फ्री स्मार्ट फोन व टैबलेट का आज मिलेगा उपहार, सीएम योगी लखनऊ में करेंगे वितरण की शुरुआत

यूपी :  युवाओं को फ्री स्मार्ट फोन व टैबलेट का आज मिलेगा उपहार, सीएम योगी लखनऊ में करेंगे वितरण की शुरुआत


युवाओं के डिजिटल सशक्तीकरण के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को उन्हें मुफ्त टैबलेट और स्मार्ट फोन वितरण योजना का शुभारंभ करेंगे। विधानसभा चुनाव में युवाओं को साधने के लिए यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार का यह बड़ा दांव है जिसका आगाज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर भव्य समारोह के रूप में होगा। राजधानी लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होने वाले वितरण समारोह में प्रदेश के सभी जिलों से आये एक लाख छात्र-छात्राओं को सरकार की यह सौगात भेंट की जाएगी।




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मौके पर डिजि शक्ति पोर्टल और डिजि शक्ति अध्ययन ऐप भी लांच करेंगे। युवाओं को दिये जाने वाले सभी स्मार्ट फोन और टैबलेट में डिजि शक्ति अध्ययन ऐप इंस्टाल है जिसके माध्यम से उन्हें शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। शासन की ओर से बूट लोगो और वाल पेपर के माध्यम से रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। इसके लिए सरकार आइटी कंपनी इंफोसिस से अनुबंध करने जा रही है। इंफोसिस के शिक्षा और रोजगार से जुड़े 3900 प्रोग्राम युवाओं को निश्शुल्क उपलब्ध होंगे।



मुफ्त टैबलेट और स्मार्ट फोन वितरण योजना के शनिवार को पहले चरण में राजधानी लखनऊ में होने वाले समारोह में अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे प्रदेश भर के युवाओं को स्मार्ट फोन और टैबलेट बांटे जाएंगे। इसके बाद जिलों में स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन कर वितरण किया जाएगा।


अभ्युदय योजना के तहत टैबलेट वितरण का शुभारंभ भी आज : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अभ्युदय योजना के तहत पंजीकृत छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरण का भी शनिवार को शुभारंभ करेंगे। योगी सरकार ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की निश्शुल्क कोचिंग देने के लिए अभ्युदय योजना शुरू की है।



source http://www.primarykamaster.in/2021/12/blog-post_25.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP