Skip to main content

यूपी बोर्ड : स्कूलों ने ओएमआर पर नहीं कराई परीक्षा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत किया गया था बदलाव

यूपी बोर्ड : स्कूलों ने ओएमआर पर नहीं कराई परीक्षा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत किया गया था बदलाव



प्रयागराज : यूपी बोर्ड से जुड़े अधिकांश स्कूलों ने कक्षा नौ की अर्द्धवार्षिक परीक्षा ओएमआर शीट पर नहीं कराई। विद्या भारती से जुड़े और कुछ राजकीय स्कूलों को छोड़ दें तो अधिकांश सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों और वित्तविहीन स्कूलों ने बोर्ड का आदेश नहीं माना। बोर्ड भी स्कूलों को आदेश देकर भूल गया और पूछने की जहमत नहीं उठाई की कितने स्कूलों ने ओएमआर शीट पर परीक्षा कराई है।



नवंबर के प्रथम सप्ताह में बोर्ड का आदेश आने के बाद ही स्कूलों ने हाथ खड़े कर दिए थे। सहायता प्राप्त स्कूलों के प्रधानाचार्यों का कहना है कि बजट नहीं होने के कारण यह संभव नहीं। कुछ स्कूलों ने ओएमआर की फोटो कॉपी पर बच्चों की परीक्षा कराई है। कुछ स्कूलों के बच्चों ने तो अपनी जेब से ओएमआर की फोटो कॉपी के पैसे दिए।


बोर्ड ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत बदलाव करते हुए कक्षा 9 की परीक्षा ओएमआर शीट पर कराने के आदेश दिए थे। 70 अंकों के प्रश्नपत्र में से 20 अंक के बहु विकल्पीय प्रश्न (मल्टीपल च्वॉयस क्वेश्चन) के उत्तर ओएमआर शीट पर देने थे।


कक्षा नौ की अर्द्धवार्षिक परीक्षा ओएमआर शीट पर नहीं कराई जा सकी। संसाधनों की कमी के कारण यह संभव नहीं।
-बृजेश शर्मा प्रदेश अध्यक्ष प्रधानाचार्य परिषद


विद्या भारती के स्कूलों ने ओएमआर शीट पर परीक्षा कराई है। बाजार में उपलब्ध ओएमआर खरीदवा कर उस पर प्रश्न हल करवाए गए।
-युगल किशोर मिश्रप्रधानाचार्य ज्वाला देवी रसूलाबाद


source http://www.primarykamaster.in/2021/12/blog-post_23.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP