Skip to main content

12वीं में 60% से कम अंक पर भी एससी छात्रों को मिल सकेगी छात्रवृत्ति

12वीं में 60% से कम अंक पर भी एससी छात्रों को मिल सकेगी छात्रवृत्ति

 
लखनऊ : इंटर (12वीं) में 60 प्रतिशत से कम नम्बर लाकर निजी संस्थानों में प्रोफेशनल कोर्स में दाखिला लेने वाले एससी-एसटी के छात्र-छात्राओं को फिर से छात्रवृत्ति व फीस प्रतिपूर्ति का लाभ मिल सकेगा।



बीते दो शिक्षा सत्रों से इंटर में 60 फीसद से कम अंक पाने वाले एससी-एसटी के छात्र छात्रवृत्ति से वंचित हो रहे थे। सरकार ने निजी संस्थानों में प्रोफेशनल कोर्स करने वाले एससी-एसटी के छात्रों के लिए 12 वीं में 60 प्रतिशत अंक वाले प्राविधान को खत्म कर दिया है। अक्टूबर 2019 में समाज कल्याण विभाग ने एससी-एसटी दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के नियमों में परिवर्तन किया था। जिसके तहत सरकार ने निजी क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों से प्रोफेशनल कोर्स करने वाले एससी के उन्हीं छात्रों को छात्रवृत्ति देने का पात्र माना था जिनको 12वीं में 60 प्रतिशत या इससे अधिक अंक मिले हो। इसके बाद से निजी संस्थानों में प्रोफेशनल कोर्स कर रहे एससी के 12वीं में 60 प्रतिशत से कम अंक वाले छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिली।

इस सत्र में निजी संस्थानों से प्रोफेशनल कोर्स कर रहे इंटर में 60 प्रतिशत से कम अंक पाने वाले एससी-एसटी के छात्र छात्रवृत्ति और फीस प्रतिपूर्ति के हकदार होंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ अमरनाथ यति बताते हैं कि 60 प्रतिशत से कम अंकों के साथ निजी कॉलेजों में प्रोफेशनल कोर्स कर रहे एससी के पात्र छात्र को लाभ मिलेगा।


source http://www.primarykamaster.in/2021/12/12-60.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP