Skip to main content

मार्च 2022 तक केंद्रीय विश्वविद्यालयों में भर जाएंगे शिक्षकों के खाली पद, केंद्र सरकार ने तय किया लक्ष्य

मार्च 2022 तक केंद्रीय विश्वविद्यालयों में भर जाएंगे शिक्षकों के खाली पद, केंद्र सरकार ने तय किया लक्ष्य

संसद के शीतकालीन सत्र में भी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के खाली पड़े पदों को लेकर भी सवाल किए गए थे। इस पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने खाली पदों को भरने के लिए मिशन मोड में अभियान छेड़ने की जानकारी दी।

नई दिल्ली : केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के खाली पदों को भरने के लिए मिशन मोड़ में छेड़े गए अभियान को शिक्षा मंत्रालय ने और रफ्तार दी है। इसके तहत मार्च 2022 तक शिक्षकों के ज्यादातर खाली पदों को भरने का लक्ष्य तय किया है। फिलहाल इसे लेकर ज्यादातर केंद्रीय विश्वविद्यालयों में तेजी से काम शुरू हो गया है। भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिए गए है। ऐसे में साफ है कि नए शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के खाली पदों को भर दिया जाएगा।



खासबात यह है कि शिक्षा मंत्रालय के अंदर ही इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए भी एक टीम लगाई गई है। जो विश्वविद्यालयों की सप्ताहिक आधार पर प्रगति को जांच रही है। इसके साथ ही शिक्षा मंत्रालय ने सभी केंद्रीय शिक्षण संस्थानों में आरक्षण श्रेणी के बैकलाग के खाली पड़े पदों को सितंबर 2022 तक हर हाल में भरने के भी निर्देश दिए है।

केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के बड़े पैमाने पर खाली पदों को भरने का यह अभियान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के निर्देश के बाद शुरू हुआ है। वैसे तो उन्होंने इन पदों को 30 नवंबर तक ही भरने के निर्देश दिए थे, लेकिन विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के खाली पदों को भरने की एक प्रक्रिया है। जिसके चलते इनमें थोड़ा समय लगा, लेकिन मंत्रालय के मुताबिक अब तेजी से यह आगे बढ़ी है।

खाली पड़े पदों का भरने में हो रही देरी एक बड़ा मुद्दा बना

केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के लंबे समय से खाली पड़े पदों का भरने में हो रही देरी एक बड़ा मुद्दा भी बना हुआ है। राजनीतिक दल इसे लेकर सरकार पर सवाल उठाते रहते है। संसद के शीतकालीन सत्र में भी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के खाली पड़े पदों को लेकर भी सवाल किए गए थे। इस पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने खाली पदों को भरने के लिए मिशन मोड में अभियान छेड़ने की जानकारी दी।

गौरतलब है कि देश में मौजूदा समय में करीब 50 केंद्रीय विश्वविद्यालय है। इनमें अकेले शिक्षकों के ही 65 सौ से ज्यादा पद खाली है। इनमें प्रोफेसर के करीब 14 सौ पद, एसोसिऐट प्रोफेसर के 24 सौ पद, असिस्टेंट प्रोफेसर के करीब 24 सौ पद है। इसके साथ ही इंदिरा गांधी केंद्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में भी शिक्षकों के करीब डेढ़ सौ पद खाली है।


source http://www.primarykamaster.in/2021/12/2022_31.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP