Skip to main content

UPTET 2021: यूपीटीईटी में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगी मुफ्त बस सुविधा, जानें कैसे उठाएं इसका लाभ?

UPTET 2021: यूपीटीईटी में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगी मुफ्त बस सुविधा, जानें कैसे उठाएं इसका लाभ?




UPTET 2021: 28 नवंबर को परीक्षा के दिन ही पेपर लीक होने के कारण यूपीटीईटी को रद्द कर दिया गया था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक महीने के भीतर ही परीक्षा को एक बार फिर से आयोजित करने के आदेश दिए थे।




उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा नवंबर में रद्द हुई उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) का नया शेड्यूल जारी किया जा चुका है। अब यूपी टीईटी का आयोजन 23 जनवरी 2022 को किया जाएगा। UPTET देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में से एक है। ऐसा अनुमान है कि इस साल तकरीबन 21 लाख अभ्यर्थी इस परीक्षा में हिस्सा लेंगे। 


इससे पहले 28 नवंबर को परीक्षा के दिन ही पेपर लीक होने के कारण यूपीटीईटी को रद्द कर दिया गया था। इस प्रकरण के सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस मामले पर कड़ी कार्रवाई करने और एक महीने के भीतर ही परीक्षा को एक बार फिर से पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के आदेश दिए थे। हालांकि, प्रशासनिक प्रक्रिया के कारण इसमे अधिक देर लगी।


अभ्यर्थियों को मिलेगी मुफ्त बस यात्रा की सुविधा
UPTET में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को सरकार ने मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का एलान किया है। जो भी छात्र उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार मुफ्त में उनके परीक्षा केंद्र तक जाने की व्यवस्था करेगी। परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र दिखाकर बस की यात्रा कर सकेंगे। परीक्षार्थी इस बात का ध्यान रखें कि यह सुविधा केवल उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम की बसों के लिए है। 


परीक्षा का शेड्यूल
UPTET 2021 के लिए प्रवेश पत्र 12 जनवरी 2022 को जारी किया जाएगा। जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार यूपीटीईटी का आयोजन 23 जनवरी 2022 को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन दो पाली में किया जाएगा। पहली पाली सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12.30 तक और दूसरी पाली का आयोजन दोपहर 2.30 से लेकर शाम 5 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा सभी कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी।

 
कब आएंगे परिणाम?
उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार  उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2021) के परिणाम 25 फरवरी 2022 को जारी किए जाएंगे। परिणाम से पहले विभाग द्वारा 27 जनवरी 2022 को यूपीटीईटी की उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इस उत्तर कुंजी पर अभ्यर्थियों को 1 फरवरी 2022 तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया जाएगा। इसके बाद विभाग 23 फरवरी 2022 को अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इसी अंतिम उत्तर कुंजी पर परिणाम आधारित होंगे। 

यूपीटीईटी परीक्षा
यूपीटीईटी परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है। इसके माध्यम से यूपी सरकार के स्कूलों में प्राथमिक (कक्षा 1-5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6-8) कक्षाओं को पढ़ाने के लिए योग्य शिक्षकों का चयन किया जाता है।


source http://www.primarykamaster.in/2021/12/uptet-2021_28.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP