Skip to main content

यूपीटीईटी : सेंध लगा रहे सरगना समेत 28 सॉल्वर गिरफ्तार

यूपीटीईटी : सेंध लगा रहे सरगना समेत 28 सॉल्वर गिरफ्तार

शिक्षक पात्रता परीक्षा में इतनी सख्ती के बाद भी सॉल्वर गैंग की सक्रियता बनी रही। रविवार को प्रतापगढ़ में इलेक्ट्रानिक डिवाइस से नकल करते हुए तो प्रयागराज में दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए दो युवक पकड़े गए। वहीं क्राइम ब्रांच ने खुल्दाबाद में तीन लेखपाल, आठ सॉल्वर समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। वाराणसी मेरठ व मुरादाबाद में भी सॉल्वर गैंग के सरगना समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया।



प्रतापगढ़ में साकेत पीजी कॉलेज में परीक्षा दे रहे अमरजीत वर्मा को कान में लगे इलेक्ट्रानिक डिवाइस के साथ कक्ष निरीक्षक अनीता यादव ने पकड़ लिया। वह अपने साथी विवेक की जगह परीक्षा दे रहा था। इसी तरह एसटीएफ ने औद्योगिक क्षेत्र नैनी के शिव बालक सिंह इंटर कॉलेज में सॉल्वर विजय बहादुर सरोज को गिरफ्तार किया। वह दूसरे की जगह पर परीक्षा दे रहा था। वहीं क्राइम ब्रांच ने खुल्दाबाद में गोरखपुर और प्रयागराज में तैनात तीन लेखपाल, बिहार व झारखंड के आठ सॉल्वर समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।

दूसरे की जगह परीक्षा देते गाजीपुर में पांच, जौनपुर में तीन, बलिया, भदोही और आजमगढ़ में एक-एक की गिरफ्तारी की गई है। मुरादाबाद में बरेली एसटीएफ टीम के सदस्यों ने सॉल्वर गैंग के सरगना को गिरफ्तार किया। एसटीएफ का दावा है कि आधा दर्जन से अधिक स्कूलों में साल्वर गैंग के सदस्यों को बैठाया जाना था। इसके लिए बाकायदा प्रति व्यक्ति दो लाख रुपए वसूल भी किए गए थे। मेरठ में भी गिरफ्तारी की गई है।


source http://www.primarykamaster.in/2022/01/28.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP