Skip to main content

‘परीक्षा पे चर्चा’: पंजीकरण कराने के लिए ट्वीट के जरिए पीएम मोदी का अनुरोध, बताया चुनौतियों व आकांक्षाओं को बेहतर तरीके से समझने का अवसर


‘परीक्षा पे चर्चा’: पंजीकरण कराने के लिए ट्वीट के जरिए पीएम मोदी का अनुरोध, बताया चुनौतियों व आकांक्षाओं को बेहतर तरीके से समझने का अवसर 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से इस वर्ष के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के लिए पंजीकरण कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि यह पहल भारत के ऊर्जावान युवाओं के साथ संवाद स्थापित करने के साथ-साथ विश्व में शिक्षा के उभरते प्रचलन से रूबरू होने का बेहतर मौका है। 



प्रधानमंत्री ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम नजदीक आ रहा है। हम तनाव मुक्त परीक्षा पर चर्चा करेंगे। अपने बहादुर परीक्षार्थियों, उनके परिजन और शिक्षकों का फिर से सहयोग करेंगे। प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम को सीखने का एक शानदार अनुभव बताया। साथ ही कहा कि यह युवाओं से जुड़ने और उनकी चुनौतियों व आकांक्षाओं को बेहतर तरीके से समझने का अवसर है। स्कूल एवं कॉलेज के छात्रों के साथ प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ का पहला संस्करण 16 फरवरी 2018 को आयोजित हुआ था



प्रतियोगिता के लिए तय किए गए विषय

‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में छात्रों के वास्ते कुछ विषय तय किए गए हैं। इनमें कोविड-19 के दौरान परीक्षा तनाव प्रबंधन रणनीति, अपने गांव एवं शहर का इतिहास, आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मनिर्भर स्कूल, स्वच्छ भारत-हरित भारत और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषय शामिल हैं।



source http://www.primarykamaster.in/2022/01/blog-post_16.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP