Skip to main content

सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों के नई पेंशन योजना (NPS) से आच्छादित और दिवंगत हो चुके शिक्षकों और कर्मचारियों के मृतक आश्रितों की पारिवारिक पेंशन का रास्ता साफ

 सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों के नई पेंशन योजना (NPS) से आच्छादित और दिवंगत हो चुके शिक्षकों और कर्मचारियों के मृतक आश्रितों की पारिवारिक पेंशन का रास्ता साफ


● वित्त नियंत्रक के पद नाम से बैंक खाता खोला जाएगा
● प्रदेशभर के 4500 सहायता प्राप्त विद्यालयों के लिए व्यवस्था
● उसके बाद आश्रित की पारिवारिक पेंशन स्वीकृत होगी
● 2016 से रुपये वापसी के लिए खाता न होने से फंसा था मामला


प्रयागराज : प्रदेश के 4500 से अधिक सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों के नई पेंशन योजना (एनपीएस) से आच्छादित और दिवंगत हो चुके शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के आश्रितों के लिए पुरानी पारिवारिक पेंशन का रास्ता साफ हो गया है।



19 मई 2016 को सरकार ने यह व्यवस्था दी थी कि एनपीएस से आच्छादित किसी शिक्षक या कर्मचारी की सेवाकाल में मृत्यु होने पर उसके आश्रित को पारिवारिक पेंशन तभी स्वीकृत की जाएगी, जब उसके एनपीएस खातों में जमा संपूर्ण धनराशि (अर्थात अभिदाता अंशदान और नियोक्ता अंशदान दोनों) सरकार को वापस लौटाया जाएगा। इस धनवापसी के लिए सरकारी कर्मचारियों के मामले में तो खाते का प्रबंध किया गया था। लेकिन सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के मामले में अब तक इसका कोई खाता ही नहीं था।



 इसके कारण प्रदेश के सैकड़ों शिक्षकों-कर्मचारियों के आश्रितों की पारिवारिक पेंशन ही नहीं बन पा रही थी। उत्तर प्रदेश शासन के वित्त विभाग के विशेष सचिव नील रतन कुमार ने 11 जनवरी 2022 को जारी आदेश में ‘वित्त नियंत्रक, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश’ के पद नाम से बैंक खाता खोलने की व्यवस्था दे दी है। बैंक खाते का संचालन डुअल सिग्नेटरी से किया जाएगा, जिसमें वित्त नियंत्रक माध्यमिक के साथ शिक्षा निदेशालय के एक और अधिकारी को संयुक्त खातेदार बनाया जाएगा। यह खाता खुलने से मृत शिक्षकों व कर्मचारियों के एनपीएस खातों में जमा संपूर्ण धनराशि ट्रस्टी बैंक के माध्यम से खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। जिसे वित्त नियंत्रक प्रत्येक माह कोषागार में जमा कराएंगे।


खाता खोलने के लिए काफी समय से संगठन की ओर से प्रयास किया जा रहा था। उम्मीद है कि पीड़ित परिवारों को जल्द पुरानी पेंशन का लाभ मिलेगा। साथ ही प्रदेश सरकार को केंद्र सरकार की तरह एनपीएस में अभिदाता यानि कर्मचारी की ओर से किए गए अपने अंशदान तथा उसके लाभांश को भी उसके आश्रित को एकमुश्त देने का प्रावधान करना चाहिए। -लालमणि द्विवेदी, प्रदेश महामंत्री माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट


source http://www.primarykamaster.in/2022/01/nps.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP