Skip to main content

GIC : शिक्षकों के रिक्त पदों पर जल्द अधियाचन भेजने के निर्देश

GIC : शिक्षकों के रिक्त पदों पर जल्द अधियाचन भेजने के निर्देश


शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने अपर शिक्षा निदेशक राजकीय को लिखा पत्र

दस दिन के भीतर अपर शिक्षा निदेशक राजकीय को आयोग में भेजना है अधियाचन



प्रयागराज। राजकीय कॉलेजों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द ही रफ्तार पकड़ सकती है। शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने अपर शिक्षा निदेशक राजकीय को पत्र लिखकर दस दिनों के भीतर शिक्षकों के रिक्त पदों पर अधियाचन आयोग को भेजें। साथ ही विभिन्न विषयों के रिक्त प्रवक्ता पदों पर डीपीसी कराने का निर्देश दिया है।



गौरतलब है कि सूबे के राजकीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक एलटी (पुरुष) से प्रवक्ता विभिन्न विषयों हिंदी, समाजशास्त्र, तर्कशास्त्र, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान के लगभग 1031 पदों पर डीपीसी कराने हेतु निर्देश दिया है। साथ ही प्रवक्ता पुरुष संवर्ग एवं महिला संवर्ग से अधीनस्थ राजपत्रित के पद पर भी अतिशीघ्र डीपीसी कराने का निर्देश दिया है।



 शिक्षा निदेशक माध्यमिक विनय कुमार पांडेय ने 15 दिन के भीतर समस्त अभिलेखों को तैयार कर आयोग को भेजना सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी निर्देश दिया है कि लोक सेवा आयोग से डीपीसी कराने के लिए तिथि निर्धारित करें। इसके अलावा सीधी भर्ती के सहायक अध्यापक एवं प्रवक्ता पदों पर जिन पर पूर्व में अधियाचन भेजा जा चुका है। इस संबंध में लोक सेवा आयोग से संपर्क कर चयन की कार्रवाई कराना सुनिश्चित करें। साथ ही जिन रिक्त पदों पर अभी तक अधियाचन नहीं भेजा गया है, उन समस्त रिक्त पदों का अधियाचन 10 दिन के भीतर लोक सेवा आयोग को भेजना सुनिश्चित करें।



source http://www.primarykamaster.in/2022/01/gic.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP