Skip to main content

CBSE प्रबंधकों ने स्कूल न खोलने पर आरपार की लड़ाई का किया एलान

CBSE निजी स्कूलों को जल्द खोलने की मांग न मानने पर करेंगे आंदोलन, चुनाव में भी करेंगे असहयोग

CBSE प्रबंधकों ने स्कूल न खोलने पर आरपार की लड़ाई का किया एलान


लखनऊ: सीबीएसई स्कूल मैनेजर एसोसिएशन उप्र की ओर से शनिवार को आनलाइन बैठक हुई। बैठक में प्रदेश के सभी सीबीएसई स्कूल प्रबंधक शामिल हुए। एसो. के अध्यक्ष श्याम पचौरी ने मुख्य एजेंडे के तहत बंद पड़े विद्यालयों को तत्काल प्रभाव से खोले जाने के मुद्दे पर चर्चा की।


इस दौरान सभी स्कूल प्रबंधकों ने निर्णय लिया कि अगर सरकार द्वारा जल्द ही स्कूलों को नहीं खोला गया तो स्कूल संचालक प्रदेश व्यापी आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रबंधकों ने कहा कि चुनाव में अपने स्कूली वाहन, पोलिंग बूथ व चुनाव कर्मचारियों को ठहरने के लिए स्कूल नहीं मुहैया कराए जाएंगे। इतना ही नहीं आनलाइन कक्षाएं भी तत्काल प्रभाव से बंद कर दी जाएगी।



लखनऊ : सीबीएसई स्कूल मैनेजर्स एसोसिएशन की शनिवार को ऑनलाइन हुई बैठक में बंद विद्यालयों को तत्काल प्रभाव से खोलने की मांग की गई।


बैठक में शामिल प्रदेशभर के सीबीएसई स्कूल प्रबंधकों ने चर्चा के बाद यह निर्णय लिया कि जल्द सरकार द्वारा स्कूलों को खोलने का निर्णय नहीं लिया गया तो वे प्रदेशव्यापी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम पचौरी ने कहा कि इतना ही नहीं स्कूल प्रबंधन अपने स्कूलों की बस, पोलिंग बूथ व चुनाव कर्मचारियों को ठहरने के लिए स्कूल नहीं देंगे।



साथ ही ऑनलाइन क्लास भी तत्काल प्रभाव से बंद कर देंगे। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पूरे प्रदेश के स्कूल प्रबंधक अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी से मिलकर ज्ञापन देंगे और स्कूलों की समस्या से अवगत कराएंगे। इसके बाद भी सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो वे पूरे प्रदेश में धरना-प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि कोविड के कारण सिर्फ स्कूल-कॉलेज ही बंद किए गए हैं।


जबकि कोचिंग, बाजार, मॉल सभी कुछ खुला हुआ है। अन्य प्रदेशों में विद्यालय खोल दिए गए हैं लेकिन सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही नहीं खोले जा रहे हैं। जबकि इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई का भी नुकसान हो रहा है।बैठक में मुरलीधर यादव, पुष्प रंजन अग्रवाल, एमपी सिंह, अमित कुमार, शिवमूर्ति मिश्रा, आरसी सेंगर, बृजराज सिंह, राकेश गर्ग, बीडी सिंह आदि उपस्थित थे।



source http://www.primarykamaster.in/2022/01/cbse_30.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP