Skip to main content

यूपीबोर्ड : मूल्यांकन में परीक्षकों के लिए दो वर्ष के अनुभव की बाध्यता खत्म

यूपीबोर्ड : मूल्यांकन में परीक्षकों के लिए दो वर्ष के अनुभव की बाध्यता खत्म

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने प्रायोगिक परीक्षा - 2022 के बीच में ही शनिवार से मूल्यांकन कार्य भी शुरू करा दिया। बोर्ड ने मूल्यांकन में लगाए जाने वाले परीक्षकों के दिए दो वर्ष का शिक्षण अनुभव अनिवार्य किया था, जिसे अब खत्म कर दिया। गया है। अब योग्यता के अनुसार परीक्षकों की ड्यूटी लगाई जा रही है।



यूपी बोर्ड दो चरणों में प्रायोगिक परीक्षा आयोजित करा रहा है। पहले चरण की प्रयोगिक परीक्षा दस मंडलों में 27 तक चलेगी। 28 अप्रैल से आठ मंडलों के जिलों में दूसरे चरण के प्रायोगिक परीक्षा होगी, जो पांच मई तक चलेगी। उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई। मूल्यांकन कार्य के लिए प्रदेश में 271 केंद्र बनाए गए हैं। मूल्यांकन के लिए सवा लाख से अधिक परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, जो करीब ढाई करोड़ उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे। सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि परीक्षकों के शिक्षण अनुभव को इसलिए शिथिल किया गया, क्योंकि वह योग्यता के आधार पर चयनित होते हैं।

पहले दिन मूल्यांकन के लिए नहीं आए 1269 परीक्षक

जासं, प्रयागराज : यूपी बोर्ड परीक्षा की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कापियों का मूल्यांकन शनिवार से शुरू हो गया। पहले दिन कापियों को जांचने के लिए कुल 3812 परीक्षक लगाए गए। इनमें से मात्र 2543 परीक्षक उपस्थित हुए। 1269 परीक्षक नदारद रहे। इंटरमीडिएट के लिए 1465 परीक्षक और 158 डीएचई लगाए गए थे। इनमें से 774 परीक्षक और 67 डीएचई आए। हाईस्कूल में 2347 परीक्षक और 239 डीएचई में से मात्र 1769 परीक्षक और 137 डीएचई आए।


source http://www.primarykamaster.in/2022/04/blog-post_24.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP