Skip to main content

कला से अधिक विज्ञान पढ़ते हैं यूपी बोर्ड के छात्र

कला से अधिक विज्ञान पढ़ते हैं यूपी बोर्ड के छात्र

 
● 2022 में 13.88 लाख छात्र विज्ञान वर्ग में थे

● कला विषय में 8.91 लाख छात्रों ने लिया था दाखिला

● 2021 में 15.27 विज्ञान, 9.32 लाख कला के छात्र

● 2020 व 2019 में विज्ञान से कम थे कला में बच्चे

● 2015 में विज्ञान से अधिक कला विषय लिया था।




प्रयागराज : यूपी के छात्र-छात्राओं को कला से अधिक विज्ञान में रुचि है। पिछले कुछ सालों के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो पाएंगे कि इंटरमीडिएट में विज्ञान वर्ग से पढ़ाई करने वालों की संख्या अधिक है। साफ है कि यूपी के बच्चों में डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक बनने का सपना पहली पसंद बना हुआ है।

13 अप्रैल को समाप्त हुई 2022 की इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए विज्ञान वर्ग में तकरीबन 13,88,181 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। जो 12वीं में पंजीकृत कुल 2411035 परीक्षार्थियों का तकरीबन 58 प्रतिशत था। जबकि मानविकी या कला विषयों में विद्यार्थियों की संख्या 8,91,279 लाख (37 प्रतिशत) थी। कॉमर्स की बात करें तो महज 56,376 बच्चे इसमें पंजीकृत थे। वहीं कृषि वर्ग में 21,597 तो व्यावसायिक वर्ग में 33,503 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे।

इससे पहले 2021 में इंटरमीडिएट के कुल 26,10,247 में से विज्ञान वर्ग में 15,27,442 (तकरीबन 59 फीसदी) व कला वर्ग में 9,32,445 (36 प्रतिशत) परीक्षार्थी थे। 2020 और 2019 में भी कला में विज्ञान से कम परीक्षार्थी थे। खास बात यह है कि 2015 की इंटर बोर्ड परीक्षा के लिए विज्ञान से अधिक कला वर्ग में छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। उस साल 12वीं की परीक्षा के लिए पंजीकृत 28,77,794 परीक्षार्थियों में से विज्ञान में 13,30,725 (46.24 फीसदी), जबकि कला में उससे अधिक 13,94,339 (46.24 प्रतिशत) बच्चे थे।


पाठ्यक्रमों में ड्रेस डिजाइनिंग का क्रेज

व्यावसायिक विषयों की बात करें तो भिन्न-भिन्न 41 पाठ्यक्रमों में 12वीं के बच्चों में सबसे अधिक क्रेज परिधान रचना एवं सज्जा (ड्रेस डिजाइनिंग) का है। 2022 में पंजीकृत 33,503 छात्र-छात्राओं में से सर्वाधिक 3990 परीक्षार्थियों ने ड्रेस डिजाइनिंग विषय लिया था। इसी प्रकार 2021 में कुल 36,517 परीक्षार्थियों में से 36,517 और 2020 में कुल 36,845 विद्यार्थियों में से 4363 ने यह विषय लिया था।


source http://www.primarykamaster.in/2022/04/blog-post_64.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP