Skip to main content

प्रयागराज : कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं को नहीं मिला खाना और नाश्ता, बीईओ निलंबित

प्रयागराज : कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं को नहीं मिला खाना और नाश्ता, बीईओ निलंबित




प्रयागराज : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं को बिना भोजन और नाश्ते के रहना पड़ा। मामला जिले के बहादुरपुर विकास खंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का है। जांच में लापरवाही मिलने पर बीईओ बहादुरपुर केपी शुक्ला को निलंबित कर दिया गया है। 




कस्तूरबा गांधी विद्यालय में छात्राओं को न तो भोजन मिला और न ही उन्हें नाश्ता नसीब हुआ। महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा टीम ने मामले की जांच की तो पता चला कि खंड शिक्षा अधिकारी बहादुरपुर केपी शुक्ला की लापरवाही के चलते रसोई गैस की व्यवस्था नहीं हो पाई। इतना ही नहीं बीआरसी पर पाठ्य पुस्तकों एवं कार्यपुस्तिकाओं की आपूर्ति एवं वितरण के संबंध में कोई अभिलेख नहीं मिला। नि:शुल्क ड्रेस वितरण, डीबीटी के संदर्भ में अपेक्षित कार्यवाही नहीं की गई। अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना की गई। 

महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा की संस्तुति पर अपर शिक्षा निदेशक बेसिक ललिता प्रदीप ने बहादुर विकासखंड के शिक्षा अधिकारी केपी शुक्ला को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में बीईओ मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक प्रयागराज कार्यालय से संबद्ध रहेंगे। मामले की जांच प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान को सौंपी गई है। साथ ही निलंबित खंड शिक्षा अधिकारी को आरोप अलग से दिया जाएगा।


source http://www.primarykamaster.in/2022/04/blog-post_79.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP