Skip to main content

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आज से होंगे परीक्षा के लिए आवेदन

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आज से होंगे परीक्षा के लिए आवेदन


वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रथमा, पूर्वमध्यमा, उत्तरमध्यमा, शास्त्री, आचार्य कक्षाओं में वार्षिक परीक्षाओं के लिए शुक्रवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। छात्र एक हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ सात जून तक परीक्षा आवेदन भर सकेंगे। परीक्षा आवेदन ऑनलाइन भरने की शुरूआत 17 अप्रैल से होगी और अंतिम तिथि 14 मई निर्धारित की गई है।



परीक्षा नियंत्रक अर्चना जौहरी ने बताया कि छात्र 15 अप्रैल से चालान भर सकते हैं और 16 से शुल्क जमा कर सकते हैं। चालान भरने की अंतिम तिथि 12 मई और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 13 मई है। महाविद्यालयों द्वारा भरे हुए परीक्षा आवेदन पत्र भेजने की अंतिम तिथि 15 मई है। इसके बाद छात्र दो सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ 25 मई तक चालान भर सकते हैं


एक हजार रुपये विलंब शुल्क  के साथ सात जून तक छात्र भर सकेंगे परीक्षा फार्म और 26 मई तक दो सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ शुल्क जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन भी दो सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ 27 मई तक जमा कर सकते हैं। इसके बाद पांच सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ 31 मई तक चालान भर सकते हैं। पांच सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ एक जून तक शुल्क और पांच सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ दो जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद एक हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ पांच जून तक चालान, छह जून तक शुल्क और सात जून तक परीक्षा फार्म भर सकेंगे।


source http://www.primarykamaster.in/2022/04/blog-post_76.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP