Skip to main content

यूपी : लखनऊ समेत NCR के जिलों में स्कूलों में मास्क अनिवार्य, शासनादेश जारी

यूपी : लखनऊ समेत NCR के जिलों में स्कूलों में मास्क अनिवार्य, शासनादेश जारी


कोविड संक्रमण से बचाव के लिए शासन ने सभी बोर्डों के विद्यालयों के लिए जारी किए निर्देश। प्रदेश भर में स्कूलों में हैंड सेनेटाइज्ड कराने के बाद ही विद्यार्थियों को प्रवेश देन के लिए कहा गया है। 



शासन ने कोविड संक्रमण से बचाव के लिए लखनऊ समेत एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न जिलों के विद्यालयों में मास्क अनिवार्य कर दिया है। यही नहीं प्रदेश के सभी बोर्डों के विद्यालयों में हैंडवाश, हैंड सेनेटाइज्ड किए जाने के बाद ही विद्यार्थियों को प्रवेश दिए जाने के निदेश भी दिए गए हैं। 


साथ ही कहा गया है कि यदि विद्यालय में किसी छात्र, शिक्षक एवं कर्मचारी में बुखार, खांसी, जुकाम आदि से संबंधित लक्षण दिखाई दें तो उनको चिकित्सकीय परामर्श के साथ घर में सुरक्षित रहने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।


इस संबंध में अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला की ओर से शासनादेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार लखनऊ के अलावा एनसीआर क्षेत्र के गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत व बुलंदशहर के सभी विद्यालयों में शिक्षकों, विद्यार्थियों और अन्य कर्मचारियों के लिए मास्क अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा कोविड-19 से बचाव के लिए सभी पात्र विद्यार्थियों के वैक्सीनेशन के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।


सभी मूल्याकंन केंद्रों पर कोविड से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतने के लिए कहा गया है। सभी संयुक्त शिक्षा निदेशक व जिला विद्यालय निरीक्षकों को इसका अनुपालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही माध्यमिक शिक्षा निदेशक को नोडल अधिकारी नामित करने को कहा गया है।


source http://www.primarykamaster.in/2022/04/ncr.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP