Skip to main content

हर माध्यमिक विद्यालय की बनेगी वेबसाइट, बायोमेट्रिक के लिए जारी होगा आदेश

हर माध्यमिक विद्यालय की बनेगी वेबसाइट, बायोमेट्रिक के लिए जारी होगा आदेश



लखनऊ : प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों को हाईटेक बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। विद्यालयों की वेबसाइट के साथ ही बायोमीट्रिक हाजिरी लगाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कालेजों को भेजे वार्षिक बजट में बायोमीट्रिक हाजिरी लगाने के निर्देश दिए थे, उनका अनुपालन अब जांचा जा रहा है, सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों से रिपोर्ट मांगी गई है।



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों विभागवार कार्ययोजना में माध्यमिक शिक्षा विभाग के कार्य भी गिनाए थे, अब अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला उनका अनुपालन करा रही हैं। अगले तीन महीने में सभी राजकीय स्कूलों में वाई-फाई की सुविधा, सभी विद्यालयों की वेबसाइट के साथ ही हर छात्र- छात्रा की ईमेल आइडी बनाई जानी है। इसके अलावा राजकीय विद्यालयों में बायोमीट्रिक हाजिरी भी शुरू होनी है। शुक्ला ने शिक्षा निदेशक माध्यमिक को निर्देश दिया कि चारों बिंदुओं पर सभी जिलों में चल रहे विद्यालयों की स्थिति की समीक्षा मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों से कराकर रिपोर्ट सौंपा जाए।


माध्यमिक शिक्षा विभाग रिपोर्ट मिलने के बाद कार्ययोजना तैयार करेगा, ताकि समय पर इसका अनुपालन हो सके। इसी वर्ष विभाग ने स्कूलों को भेजे वार्षिक धनराशि में बायोमीट्रिक हाजिरी के लिए मशीन लेने का निर्देश दिया था, रिपोर्ट से यह भी स्पष्ट होगा कि आखिर कितने कालेजों ने धन मशीन खरीदने पर खर्च किया है। वैसे माध्यमिक शिक्षा के स्कूलों में अभी तक बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य नहीं है। अब विभाग इस संबंध में आदेश जारी कर सकता है। ज्ञात हो कि प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों में बायोमीट्रिक हाजिरी अब तक लागू नहीं हो सकी है।


source http://www.primarykamaster.in/2022/04/blog-post_72.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP