Skip to main content

प्रयागराज बीएसए का BEO और ARP को फरमान : बच्चों संग करेंगे भोजन वाट्सएप पर देंगे तस्वीर, प्रतिदिन दिन दो स्कूलों में बच्चों को होगा पढ़ाना

प्रयागराज बीएसए का BEO और ARP को फरमान : बच्चों संग करेंगे भोजन वाट्सएप पर देंगे तस्वीर, प्रतिदिन दिन दो स्कूलों में बच्चों को होगा पढ़ाना


प्रयागराज । परिषदीय स्कूलों की दशा सुधारने के लिए हर संभव कवायद की जा रही है। इसके लिए नित नए फरमान जारी हो रहे हैं। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और एआरपी को निर्देशित किया है कि वह प्रतिदिन एक विद्यालय के प्रार्थना में शामिल हों। साथ ही कम से एक विद्मयालय में मध्यांह भोजन बच्चों के साथ जरूर करें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर निर्देशित किया है। समस्त खंड शिक्षा अधिकारी और आरएपी प्रतिदिन एक-एक विद्यालय में प्रार्थना में शामिल होंगे


इसकी तस्वीर व्हाट्सएप पर उसी दिन भेजना होगा। इसके अलावा प्रतिदिन एक विद्यालय में भोजनावकाश के दौरान उपस्थित रहकर एमडीएम को चखेंगे। स्वास्थ्य, स्वच्छता, सुरक्षा आदि के संबंध में ग्राम से समन्वय स्थापित करते हुए उन्हें सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा रोजाना दो विद्यालयों में उपस्थित होकर विद्यार्थियों को कक्षा में कम से कम 5 मिनट जरूर पढ़ाएंगे।


प्रयागराज जनपद के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारी ( BEO) व ARP को जारी किए यह निर्देश



source http://www.primarykamaster.in/2022/04/beo-aur-arp.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP