Skip to main content

यूपी बोर्ड के नौवीं के बच्चे भी सीखेंगे अब ड्रोन बनाना, नौवीं से 12वीं तक की कक्षाओं के कंप्यूटर के पाठ्यक्रम में बदलाव

यूपी बोर्ड के नौवीं के बच्चे भी सीखेंगे अब ड्रोन बनाना

नौवीं से 12वीं तक की कक्षाओं के कंप्यूटर के पाठ्यक्रम में बदलाव

नए पाठ्यक्रम में साइबर सुरक्षा और रोबोटिक्स और AI की होगी पढ़ाई



प्रयागराज । माध्यमिक विद्यालयों के नौवीं के छात्र अब ड्रोन बनाना भी सीखेंगे। साथ ही साइबर सुरक्षा में भी माहिर होंगे। इसके लिए यूपी बोर्ड ने नौवीं से 12वीं तक की कक्षाओं के कंप्यूटर पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव किया गया है। अब वर्तमान की जरूरत के हिसाब से पाठ्यक्रम में नए विषय शामिल किए गए हैं। बच्चों को अब रोबोटिक्स, साइबर सुरक्षा, पाइथन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भी पढ़ाया जाएगा।



नौवीं और 10वीं में संचार के प्रकार, इंटरनेट और लॉजिक गेट को पाठ्यक्रम से हटा दिया गया है। इसके स्थान पर लाइनेक्स ऑपरेटिंग सिस्टम, लाइनेक्स ऑफिस कंप्यूटर की भाषा एवं प्वाइंटर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन प्रौद्योगिकी, ई-कामर्स, पाइथन को शामिल किया गया है। इसी तरह 11वीं में उभरती हुई तकनीक को शामिल किया गया है।


इसके अंतर्गत ब्लॉक चेन टेक्नोलॉजी, डिजिटल क्रिप्टो करेंसी, ऑग्मेंटेड एवं वर्चुअल रियलिटी का परिचय, इंटरनेट ऑफ थिग्स, थ्रीडी प्रिंटिंग और क्लाउड कम्प्यूटरिंग को शामिल किया गया है। 12वीं के कंप्यूटर विषय के पाठ्यक्रम की बात करें तो इसमें बोर्ड की तरफ से सी प्लस, एचटीएमएल प्रोग्राम कोडिंग के स्थान पर पाइथन और जावा प्रोग्रामिंग को शामिल किया गया है। 


जावा प्रोग्रामिंग में कोर जावा लैंग्वेज का परिचय, एडवांस जावा लैंग्वेज का परिचय, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन टेक्नोलॉजी का परिचय, रोबोटिक्स का परिचय, साइबर सुरक्षा आदि को शामिल किया गया है। कंप्यूटरों के शिक्षकों का कहना है कि आज की जरूरत के हिसाब से नया पाठ्यक्रम तैयार किया गया है। इससे बच्चों को आगे चलकर कंप्यूटर के क्षेत्र में कार्य करने में काफी मदद मिलेगी।




source http://www.primarykamaster.in/2023/05/12.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP