Skip to main content

कई माह से प्रमोशन में ही उलझे, बड़ा सवाल तबादले कब होंगे? विभाग की कार्यप्रणाली से शिक्षक हताश, जिम्मेदारों की भी जवाबदेही तय करने की मांग

कई माह से प्रमोशन में ही उलझे, बड़ा सवाल तबादले कब होंगे? विभाग की कार्यप्रणाली से शिक्षक हताश, जिम्मेदारों की भी जवाबदेही तय करने की मांग


लखनऊ : परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के प्रमोशन की वरिष्ठता सूची जारी करने में ही तीन महीने बीत गए। इसके बाद अब प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू होगी। शिक्षकों के अंत: जनपदीय तबादले भी होने थे। उसके बारे में विभाग की ओर से बताया गया था कि तबादले 3 मई के बाद होंगे। तब से अभी तक कोई सूचना नहीं दी गई। शिक्षकों को चिंता सता रही है कि विभाग अभी प्रमोशन प्रक्रिया ही पूरी नहीं कर पाया है। कहीं तबादलों का मामला टल ही न जाए।



10 बार बढ़ी तारीख, तब अपलोड हुई सूची : परिषदीय शिक्षकों के कई साल से प्रमोशन नहीं हुए हैं। इस साल फरवरी में प्रमोशन का आदेश हुआ। कार्यक्रम भी जारी हुआ । उसकी पहली ही प्रक्रिया यह थी कि सबकी ज्येष्ठता सूची तैयार की जाए। ज्येष्ठता सूची की 10 बार अंतिम तिथि बढ़ी। इसके बाद इसे पूरा किया जा सका। प्रमोशन की प्रक्रिया तब पूरी हो पाएगी जब सभी जिले अपने यहां खाली पदों का ब्योरा अपलोड करेंगे। उसके बाद खाली पदों के सापेक्ष शिक्षकों से विकल्प मांगे जाएंगे। इस तरह अभी प्रमोशन की प्रक्रिया लंबी चलेगी।



ट्रांसफर की कोई सूचना नहीं

अब शिक्षकों को अंत: जनपदीय तबादलों की चिंता भी सताने लगी है। पिछले साल सरकार ने साल में दो बार सर्दियों और गर्मियों की छुट्टियों में म्युचुअल ट्रांसफर के आदेश दिए थे। पिछली सर्दियों की छुट्टियां निकल गईं। उसके बाद फरवरी में अतः जनपदीय तबादलों के साथ ही म्युचुअल तबादलों के भी आदेश हुए। तब से वह प्रक्रिया भी लंबित है।


शिक्षक निराश

प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक असोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा कि विभाग की कार्यप्रणाली से शिक्षक निराश हो चुके हैं। वरिष्ठता सूची तैयार करने में ही तीन महीने बीत गए। अब तो शिक्षकों को चिंता है कि अंतः जनपदीय तबादले होंगे भी या नहीं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष निर्भर सिंह कहते हैं कि शिक्षकों से किसी काम में जरा भी विलंब हो जाए तो तुरंत दंडित किया जाता है। अधिकारियों की भी कोई जिम्मेदारी होनी चाहिए।


आपत्तियों का निस्तारण हो चुका है। कोई गलती न रह जाए, यह सुनिश्चित करने के लिए ही इतना वक्त लगा। जल्द ही प्रमोशन किए जाएंगे। उसके बाद तबादले भी होंगे। -प्रताप सिंह बघेल, सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद


source http://www.primarykamaster.in/2023/05/blog-post_24.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP