Skip to main content

उत्तर प्रदेश में अब जरूरत वाली उपयुक्त जगहों पर स्कूल, अस्पताल व गेहूं खरीद केंद्र आसानी से बन सकेंगे

उत्तर प्रदेश में अब जरूरत वाली उपयुक्त जगहों पर स्कूल, अस्पताल व गेहूं खरीद केंद्र आसानी से बन सकेंगे 



लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब पीएम गतिशक्ति प्रोजेक्ट के जरिए जरूरत वाली उपयुक्त जगहों पर स्कूल, अस्पताल व गेहूं खरीद केंद्र आसानी से बना करेंगे। इस हिसाब से पूरे प्रदेश की संबंधित विभागों ने सघन मैपिंग कर ली है । अब एप के जरिए राज्य के दूरस्थ स्थानों पर इस तरह की सुविधाएं जनता की सहूलियत के हिसाब सेउपलब्ध होने लगेंगी। यही नहीं नई शराब की दुकाने खोलने के लिए नए क्षेत्र भी गतिशक्ति पोर्टल से चिन्हित होंगे।



इस तरह खुलेंगे स्कूल कालेज 

माध्यमिक शिक्षा के लिए 'पहुंच' ऐप विकसित किया गया है। इसके जरिए उन गांवों की पहचान की गई है जिनके आसपास माध्यमिक शिक्षा वाले स्कूल नहीं हैं। पहले राज्य भर में यूपी बोर्ड, सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों की मैपिंग की गई। इसके बाद पांच किमी, दस किमी व 15 किमी के दायरे में आने वाले स्कूलों का आंकड़ा तैयार किया गया। 


इस आधार पर अब जाना सकेगा कि उपरोक्त तीन श्रेणी में कहां कहां स्कूल नहीं हैं और वहां जरूरत है। यह काम स्कूल मैपिंग साफ्टवेयर और ' पहुंच' पोर्टल के जरिए होगा । इसके जरिए पता चलेगा कि छात्रों को निकटस्थ स्कूल जाने के लिए कितने किमी और चलना पड़ेगा?

इसी तरह नए अस्पतालों की स्थापना से इस ऐप के जरिय यह देखा जाएगा कि कहां इसकी जरूरत है। गतिशक्ति पोर्टल में दर्ज आंकड़ों की मदद से हाइवे, एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशन की लोकेशन जानी जा सकती है। 



पीएम गतिशक्ति प्रोजेक्ट

साल 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम गतिशक्ति मास्टर प्लान लांच किया गया था। इसमें दर्ज आंकड़ों के आधार पर इंफ्रास्ट्रक्चर व अन्य विकास योजनाओं को बनाने में सहूलियत होगी। योजनाओं का दोहराव बचेगा। यूपी में इस मामले में संबंधित 39 विभागों में नोडल अधिकारी तैनात हो गए हैं।



source http://www.primarykamaster.in/2023/05/blog-post_89.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP