Skip to main content

यूपी बोर्ड : आंतरिक मूल्यांकन के नंबर कम होने से गिरी छात्रों की मेरिट, कई स्कूलों ने की ग्रीवांस सेल में शिक़ायत

यूपी बोर्ड : आंतरिक मूल्यांकन के नंबर कम होने से गिरी छात्रों की मेरिट, कई स्कूलों ने की ग्रीवांस सेल में शिक़ायत 



यूपी बोर्ड के स्कूलों ने हाईस्कूल के आंतरिक मूल्यांकन के जो अंक पोर्टल पर अपलोड किए थे, उससे कम नंबर अंकपत्र पर चढ़ गए। इसके चलते हजारों छात्र-छात्राओं की मेरिट बिगड़ गई है। कई स्कूलों का दावा है कि उन्होंने 30 अंकों के आंतरिक मूल्यांकन में छात्र-छात्राओं को 28 से 30 अंक दिए थे, लेकिन बोर्ड की ओर से प्राप्त अंकपत्र में 8 से 10 नंबर ही दिख रहे हैं। छात्र-छात्राओं को 120 अंकों तक का नुकसान हुआ है।



इसके कारण जिन छात्रों की मेरिट 85 से 90 प्रतिशत होनी चाहिए थी, उनकी मेरिट 65 से 70 फीसदी के बीच सिमटकर रह गई है। जानकारों की मानें तो पब्लिक इंटर कॉलेज मनौरी, शेरवानी इंटर कॉलेज सल्लाहपुर, आदर्श हाईस्कूल डाहीनुमाया, जगपत सिंह सिंगरौर मकनपुर, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गांजा, महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज मनौरी समेत कई स्कूलों के हाईस्कूलों के परीक्षार्थियों के नंबर कम हुए हैं। गौरतलब है कि पांच दिन के अवकाश के बाद सोमवार को पहले दिन ग्रीवांस सेल में सुबह 10 से पांच बजे तक कुल 57 आपत्तियां दर्ज की गई।


हाईस्कूल के आंतरिक मूल्यांकन के जो अंक स्कूलों ने ऑनलाइन अपलोड किए थे, वहीं अंकपत्र में प्रदर्शित हो रहे हैं। इसके बावजूद ग्रीवांस सेल में यदि किसी स्कूल की शिकायत मिली है तो उसकी जांच कराई जाएगी। –दिब्यकांत शुक्ल, सचिव यूपी बोर्ड



ज्योति बालिका इंटर कॉलेज पुरामुफ्ती के हाईस्कूल के 132 छात्र-छात्राओं के आंतरिक मूल्यांकन के नंबर कम हो गए। आंतरिक मूल्यांकन और अंकपत्र पर बोर्ड से मिले अंक में अंतर होने के कारण छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने स्कूल में पहुंचकर आक्रोश जताया। प्रधानाचार्या मंजुल की ओर से सोमवार को यूपी बोर्ड के प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय में खुली ग्रीवांस सेल में शिकायत दर्ज कराई गई।


मां गायत्री माध्यमिक कन्या विद्यालय लालगंज रायबरेली के इंटर के छात्र आकाश कुमार ने सभी विषयों की प्रायोगिक परीक्षा दी थी। लेकिन जीव विज्ञान के प्रैक्टिकल का नंबर नहीं चढ़ने के कारण उसे 12वीं के रिजल्ट में फेल कर दिया गया है। श्रीमति विद्या देवी गुरुदेव सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर कानपुर देहात के छात्र शिव सागर सिंह ने इंटर की परीक्षा एकल विषय ड्राइंग टेक्निकल से दी थी। लेकिन अंकपत्र में उसे अनुपस्थित दिखाकर फेल कर दिया गया।



source http://www.primarykamaster.in/2023/05/blog-post.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP