Skip to main content

परिषदीय स्कूलों में 20 मई से होंगी गर्मी की छुट्टियां

परिषदीय स्कूलों में 20 मई से होंगी गर्मी की छुट्टियां


विद्यालय समय और अवकाश की पुष्टि के लिए यह आदेश देखें जा सकते हैं

 
 


🤝  प्राइमरी का मास्टर • कॉम पोर्टल से जुड़कर ऐसी ही पोस्ट, जानकारियां और आदेश  / शासनादेश पाने के लिए PKM Whatsapp समूह से जुड़ सकते हैं।



परिषदीय विद्यालयों में 20 मई से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा, जबकि माध्यमिक विद्यालयों में 21 मई से 30 जून तक गर्मी की छुट्टी रहेगी। इसके बाद प्राइमरी स्कूल 16 जून को खुलेंगे और इंटर कालेज एक जुलाई से ।


पूर्व में ऐसा नहीं था। पहले 21 मई से स्कूलों में छुट्टियां होती और फिर एक जुलाई से स्कूलों का संचालन शुरू होता था, चूंकि सर्दियों में छुट्टियाँ 19 दिन की कर दी गई थीं। इसलिए परिषदीय स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां एक पखवाड़े कम कर दी गई हैं। 


 बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल गर्मियों में 26 दिन बंद रहेंगे। कैलेंडर के अनुसार माध्यमिक विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियां 21 मई से लेकर में 30 जून तक होंगी। 


छुट्टियों के साथ ही स्कूल खुलने का समय भी तय कर लिया गया है। शासन के निर्देश के मुताबिक एक अप्रैल 2023 से लेकर 30 सितंबर 2023 तक स्कूल खुलने का समय सुबह आठ बजे होगा । कक्षाएं दोपहर दो बजे तक चलेंगी। वहीं, एक अक्टूबर 2023 से 31 मार्च 2024 तक सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक विद्यालय चलेंगे। 


 माध्यमिक विद्यालयों में गर्मी की छुट्टी 40 दिन की होगी। एक जुलाई से माध्यमिक विद्यालय खुलेंगे।





source http://www.primarykamaster.in/2023/05/20.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP