Skip to main content

यूपी के मदरसों में अब चलेंगी प्री प्राईमरी कक्षाएं, मदरसा शिक्षा परिषद ने दी अनुमति

यूपी के मदरसों में अब चलेंगी प्री प्राईमरी कक्षाएं, मदरसा शिक्षा परिषद ने दी अनुमति 


लखनऊ, उत्तर प्रदेश के अनुदानित व मान्यता प्राप्त व गैर मान्यता प्राप्त मदरसों में अब प्री-प्राइमरी कक्षाएं भी चलाई जाएंगी। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने इसकी अनुमति दे दी है। इस बाबत मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार जगमोहन सिंह की ओर से नौ मई को सभी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को एक पत्र भी जारी किया गया है। राज्य में कुल 16513 अनुदानित व मान्यता प्राप्त मदरसे हैं। इनमें से 558 मदरसे अनुदानित हैं।


मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार जगमोहन सिंह की ओर से जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि बोर्ड द्वारा सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि मदरसों में प्री-प्राइमरी कक्षाएं संचालित की जाएं। इन कक्षााओं के छात्र-छात्राओं की पर्याप्त सुरक्षा, देखभाल व शिक्षण की व्यवस्था मदरसों को अपने स्रोतों से करनी होगी।


इस पत्र के अनुसार प्रदेश में मान्यता प्राप्त, अनुदानित, गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों को प्री-प्राइमरी कक्षाएं संचालित किए जाने की अनुमति इस प्रतिबंध के साथ दी जाती है कि मदरसों के प्रबंधक, प्रबंधतंत्र अपने स्तर से सभी खर्चे वहन करेंगे और शिक्षकों की व्यवस्था करेंगे। मदरसा बोर्ड कार्यालय या शासन स्तर से इन कक्षाओं के संचालन के लिए न तो कोई धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी और न ही अतिरिक्त पदों का सृजन किया जाएगा।


रजिस्ट्रार जगमोहन सिंह ने बताया कि मदरसों में रमजान व ईद के अवकाश के बाद नया शैक्षिक सत्र शुरू हो गया है। जो भी मदरसा प्रबंधक चाहे वह अपने यहां अपने खर्च पर प्री-प्राइमरी कक्षाएं इसी सत्र से शुरू कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्री-प्राइमरी के लिए मदरसा बोर्ड की तरफ से कोई शैक्षिक पाठ्यक्रम तय नहीं किया गया है।





source http://www.primarykamaster.in/2023/05/blog-post_11.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP