Skip to main content

सिर्फ दो दिन का अंतर, प्रमोशन से चूक जाएंगे साढ़े छ हजार शिक्षक

बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने 30 अप्रैल तक की वरिष्ठता सूची मांगी

सिर्फ दो दिन का अंतर, प्रमोशन से चूक जाएंगे 6.5 हजार शिक्षक

05 साल पर होता है प्राथमिक स्कूलों के सहायक अध्यापकों का प्रमोशन

02 मई 2018 को 6512 शिक्षकों ने ग्रहण किया था कार्यभार


प्रयागराज । सालों बाद होने जा रहे परिषदीय शिक्षकों के प्रमोशन से साढ़े छह हजार अध्यापक मात्र दो दिन के अंतर से वंचित रह जाएंगे।



बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने पहले 31 मार्च 2023 तक न्यूनतम पांच साल की सेवा पूरी कर रहे शिक्षकों की पदोन्नति के लिए वरिष्ठता सूची अपलोड करने के निर्देश दिए थे। एक मई को जारी आदेश में सचिव ने कटऑफ डेट बढ़ाते हुए 30 अप्रैल तक की वरिष्ठता सूची मांग ली है, जबकि 12460 सहायक अध्यापक भर्ती में चयनित 51 जिले के लगभग 6512 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक मई 2018 को नियुक्ति पत्र वितरित किया। इन शिक्षकों ने दो मई को कार्यभार किया।



पांच साल से लड़ रहे छह हजार बेरोजगार

इस भर्ती में  प्रदेश के 75 में से 24 जिलों में एक भी पद रिक्त नहीं था। इन 24 जिलों के अभ्यर्थियों को किसी भी एक अन्य जनपद में आवेदन करने की छूट थी, हालांकि जिन 51 जिलों में रिक्त पद थे वहां से बीटीसी करने वाले अभ्यर्थियों ने यह कहते हुए कोर्ट में याचिका कर दी कि भर्ती में उनको प्राथमिकता मिलनी चाहिए भले ही शून्य 24 जनपद के अभ्यर्थियों की मेरिट अधिक क्यों न हो। हाईकोर्ट ने 18 अप्रैल 2018 को शून्य जनपद के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने पर रोक लगा दी थी। यह मामला आज तक हाईकोर्ट में विचाराधीन हैं।


source http://www.primarykamaster.in/2023/05/blog-post_5.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP