Skip to main content

सूबे के 7864 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा, परिषद ने जारी की केंद्रों की प्रस्तावित सूची

सूबे के 7864 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा, परिषद ने जारी की केंद्रों की प्रस्तावित सूची

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने बोर्ड परीक्षा-2024 की तारीख तो अभी घोषित नहीं की है, लेकिन परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची गुरुवार को जारी कर दी है। इस बार सूबे के 7864 केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा कराने की तैयारी है। वर्ष 2023 में 8753 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। यानी पिछले साल की तुलना में इस बार 889 सेंटर कम कर दिए गए हैं।



बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल की ओर से गुरुवार को जारी केंद्रों की प्रस्तावित सूची के अनुसार 1017 राजकीय स्कूल, 3537 एडेड विद्यालयों और 3310 वित्तविहीन स्कूलों को सेंटर बनाया गया है। बोर्ड परीक्षा 2024 (हाईस्कूल और इंटरमीडिएट ) के लिए तकरीबन 55,08,206 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।

छह साल में दोगुने से ज्यादा राजकीय के हुए सेंटर

परीक्षा में पारदर्शिता के लिए बोर्ड ने राजकीय विद्यालयों पर भरोसा जताया है। इसकी बानगी पिछले छह साल के आंकड़े में देखने को मिल रही है। वर्ष 2018 में 484 राजकीय विद्यालयों को सेंटर बनाया गया था। वर्ष 2024 में 1017 राजकीय विद्यालय को सेंटर बनाए गए हैं। इसी प्रकार 2018 में एडेड के 3414 सेंटर बनाए गए थे। वर्तमान में 3537 सेंटर बनाए गए हैं। यानी छह साल में 123 एडेड विद्यालय बढ़े हैं। वहीं, 2018 में 8549 वित्तविहीन विद्यालय में सेंटर बनाए गए थे। इस साल यह संख्या 3310 हो गई है। यानी छह साल में वित्तविहीन विद्यालयों में तकरीबन तीन गुना सेंटर कम कर दिए गए हैं।


source http://www.primarykamaster.in/2023/11/7864.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP