Skip to main content

एक अप्रैल 2005 के पहले विज्ञापन, बाद में नियुक्ति पर पुरानी पेंशन संभव, ऐसे शिक्षकों के संबंध में सूचना दो दिन के अंदर मांगी गई

एक अप्रैल 2005 के पहले विज्ञापन, बाद में नियुक्ति पर पुरानी पेंशन संभव, ऐसे शिक्षकों के संबंध में सूचना दो दिन के अंदर मांगी गई




प्रयागराज : अपर शिक्षा निदेशक (एडी) माध्यमिक के एक पत्र से अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों के उन शिक्षकों को पुरानी पेंशन मिलने की उम्मीद जगी है, जिन्हें नियुक्ति तो एक अप्रैल 2005 के बाद मिली है, लेकिन भर्ती का विज्ञापन इससे पहले जारी हुआ था। 


यह पत्र शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा पेंशन - 2 अनुभाग मुख्यालय प्रयागराज की ओर से एडी माध्यमिक सुरेंद्र कुमार तिवारी ने सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों (जेडी) को भेजा है। एक अप्रैल 2005 के पहले के विज्ञापन पर बाद में नियुक्ति पाए शिक्षकों के संबंध में सूचना दो दिन के अंदर मांगी गई है। इससे माना जा रहा है कि ऐसे शिक्षकों को पुरानी पेंशन मिल सकती है।


एक अप्रैल 2005 के पूर्व के शिक्षकों को पुरानी पेंशन मिलनी है। इसके बाद के शिक्षकों को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) से आच्छादित किया जाना है। ऐसे में एडेड माध्यमिक के शिक्षकों में यह असमंजस बना हुआ है कि एक अप्रैल 2005 के पूर्व के विज्ञापन पर इसके बाद नियुक्ति पाने वालों का क्या होगा।


 इस बीच एक नवंबर यानी बुधवार को एडी माध्यमिक की ओर से जारी अति आवश्यक पत्र से उनमें असमंजस के बादल छंटने की उम्मीद जगी है। एडी ने एडेड माध्यमिक विद्यालयों में एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त / कार्यरत ऐसे शिक्षक/शिक्षिकाओं की जानकारी एक तय प्रारूप में मांगी है, जिनके नियुक्ति संबंधी विज्ञापन इसके पूर्व जारी हुआ था तथा कार्यभार ग्रहण / राजकोष से वेतन भुगतान एक अप्रैल 2005 के बाद शुरू हुआ हो। 


उन्होंने सभी जेडी को भेजे पत्र में कहा है कि ऐसे शिक्षक/शिक्षिकाओं के संबंध में अपने-अपने जनपदों से सूचना जुटाकर तय प्रारूप में एडी माध्यमिक की ई-मेल पर हार्ड एवं साफ्ट कापी में दो दिन में उपलब्ध कराएं।





source http://www.primarykamaster.in/2023/11/2005.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP