Skip to main content

निर्देश : विश्वविद्यालय चार दिसम्बर तक कराएं प्रायोगिक परीक्षाएं, शासन ने संशोधित परीक्षा कैलेंडर किया जारी

निर्देश : विश्वविद्यालय चार दिसम्बर तक कराएं प्रायोगिक परीक्षाएं, शासन ने संशोधित परीक्षा कैलेंडर किया जारी

लखनऊ : शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों के लिए संशोधित शैक्षिक कैलेंडर जारी किया है। इसमें सभी विश्वविद्यालयों को चार दिसंबर तक विषम सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षाएं पूरी करा लेने के निर्देश दिए गए हैं।




विशेष सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी की ओर से जारी शैक्षिक सत्र 2023-24 के इस संशोधित शैक्षिक कैलेंडर में विषम सेमेस्टर यानी प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षाएं चार दिसंबर तक और सेमेस्टर परीक्षाएं पांच दिसंबर से 20 दिसंबर तक कराने को कहा गया है।



विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में शीतावकाश 25 दिसंबर 2023 से पांच जनवरी 2024 तक होगा। प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित होने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2023 होगी। शासन ने सम सेमेस्टर यानी द्वितीय, चतुर्थ और षष्टम सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षाएं 14 मई और सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 मई से 30 मई तक कराने का निर्देश दिया है। सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित करने की अंतिम तिथि 15 जून होगी। ग्रीष्मावकाश एक जून 2024 से 30 जून 2024 तक होगा।

वार्षिक प्रणाली के लिए शासन ने प्रायोगिक परीक्षाएं संपन्न कराने की अंतिम तिथि 14 मई, वार्षिक परीक्षाएं कराने की तिथि 15 से 30 मई और परीक्षा परिणाम घोषित करने की अंतिम तिथि 16 जून 2024 तय की है। शासन ने संशोधित शैक्षिक कैलेंडर का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है।

पहली बार प्रैक्टिकल का लाइव प्रसारण हुआ

प्रयागराज : प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध मंडल के (प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी और फतेहपुर) महाविद्यालयों में पहली बार प्रैक्टिकल परीक्षा लाइव प्रसारण के साथ गुरुवार से शुरू हुई। कॉलेजों ने प्रयोगात्मक परीक्षा को यूट्यूब चैनल पर प्रसारित किया। विज्ञान संकाय के भौतिक, जीव विज्ञान और कला संकाय के समाजशास्त्रत्त् विषय की प्रायोगिक और मौखिक परीक्षा हुई। परीक्षा में पारदर्शिता के लिए लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई।


source http://www.primarykamaster.in/2023/11/blog-post_17.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP