Skip to main content

CBSE : शारीरिक शिक्षा का पाठ्यक्रम तय, फिजिकल एजुकेशन के प्रैक्टिकल के अंक पांच भाग में बांटे गए 30 अंक के प्रैक्टिकल में फिटनेस टेस्ट, वाइवा समेत अन्य अंक

CBSE : शारीरिक शिक्षा का पाठ्यक्रम तय, फिजिकल एजुकेशन के प्रैक्टिकल के अंक पांच भाग में बांटे गए 30 अंक के प्रैक्टिकल में फिटनेस टेस्ट, वाइवा समेत अन्य अंक



लखनऊ । केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) ने फिजिकल एजुकेशन विषय के अंकों को लेकर जारी संशय खत्म कर दिया है। वर्ष 2024 की बोर्ड परीक्षा फरवरी से प्रस्तावित है। जिसमें 12वीं में फिजिकल एजुकेशन विषय के सिलेबस और अंक निर्धारण कर दिए गए हैं। 


बोर्ड की अधिसूचना के मुताबिक थ्योरी के 70 और प्रैक्टिकल के लिए 30 अंक मिलेंगे। साथ ही प्रैक्टिकल के अन्तर्गत हर एक्टीविटी के लिए अलग-अलग अंक होंगे। इससे मूल्यांकन में आसानी होगी।



बोर्ड द्वारा जारी सिलेबस में बताया गया कि 12 वीं में फिजिकल एजुकेशन विषय लेने वाले छात्र-छात्राओं को 10 चैप्टर पढ़ने होंगे। जिसमें खेलों में योजना, खेल व पोषण, योग और जीवन शैली, शारीरिक शिक्षा और खेल, बच्चे तथा खेल, महिलाएं और खेल, खेलों में परीक्षण तथा मापन, शरीर क्रिया विज्ञान एवं खेल, खेल चिकित्सा, मांसपेशीय गति विज्ञान एवं खेल कूद चैप्टर शामिल होंगे। शिक्षकों को इन्ही चैप्टर को पढ़ाना होगा और इन्ही चैप्टर में से बोर्ड परीक्षा में सवाल पूछे जाएंगे।


फिजिकल एजुकेशन में थ्योरी का प्रश्न पत्र 70 अंक का होगा। वहीं प्रैक्टिकल के लिए 30 अंक मिलेंगे। इन 30 अंकों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया गया। फिजिकल फिटनेस टेस्ट के लिए छह अंक, प्रोफिशिएंसी इन गेम्स एण्ड स्पोर्ट्स के लिए सात अंक, योग प्रैक्टिस के लिए सात अंक, रिकार्ड फाइल के लिए पांच अंक और वाइवा के लिए पांच निर्धारित किए गए हैं। 


सीबीएसई स्कूल संचालकों का मानना है कि फिजिकल फिटनेस विषय से छात्र-छात्राएं अच्छे अंक अर्जित कर सकते हैं। इसीलिए वैकल्पिक विषय के रूप में फिजिकल फिटनेस लेने वाले छात्रों की संख्या बढ़ी है। बोर्ड ने सिलेबस भेजा है उसी के अनुसार पढ़ाई करायी जा रही है।


source http://www.primarykamaster.in/2023/11/cbse-30.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP