Skip to main content

राजकीय स्कूलों को संविदा पर भी नहीं मिले कम्प्यूटर शिक्षक, सात साल से चल रही कवायद, एडेड कॉलेजों को भी कम्प्यूटर शिक्षक का इंतजार

राजकीय स्कूलों को संविदा पर भी नहीं मिले कम्प्यूटर शिक्षक, सात साल से चल रही कवायद, एडेड कॉलेजों को भी कम्प्यूटर शिक्षक का इंतजार 


प्रयागराज : प्रदेश के राजकीय विद्यालयों को संविदा पर भी कम्प्यूटर शिक्षक नहीं मिल सके हैं। 890 राजकीय स्कूलों में जेम पोर्टल के माध्यम से आउटसोर्स पर कम्प्यूटर शिक्षकों को रखने के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 में बजट का प्रावधान किया गया था। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप 25 हजार रुपये मानदेय पर शिक्षकों की नियुक्ति होनी थी। सेवा प्रदाता के चयन के लिए 27 जनवरी 2023 को समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ में बैठक भी हुई।



हालांकि आज तक कम्प्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो सकी है। ऐसे में यूपी बोर्ड के कम्प्यूटर पाठ्यक्रम में हैकिंग, रोबोटिक्स, एआई, ड्रोन टेक्नोलॉजी समेत अन्य आधुनिक टॉपिक को शामिल करना बेमानी साबित हो रहा है। इससे पहले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 2018 की एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक) भर्ती में कम्प्यूटर शिक्षकों के 1673 पदों के लिए आवेदन मांगे थे। हालांकि इसमें सिर्फ 36 शिक्षकों का ही चयन हो सका था।


एडेड कॉलेजों के विद्यार्थियों को भी कम्प्यूटर शिक्षक का इंतजार 

प्रयागराज : प्रदेश के 4512 सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थियों को भी कम्प्यूटर शिक्षकों का इंतजार है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से कम्प्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति का प्रस्ताव पिछले साल शासन को भेजा था। पूर्व से स्वीकृत विषय जो अब अप्रासंगिक हो गए हैं, उनके शिक्षकों को आवश्यक प्रशिक्षण देते हुए कम्प्यूटर शिक्षण की जिम्मेदारी देने या फिर संविदा पर कम्प्यूटर शिक्षकों को रखने का सुझाव दिया था। लेकिन उसके लिए भी आज तक मंजूरी नहीं मिल सकी है।


सात साल से चल रही कवायद

राजकीय विद्यालयों में कम्प्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति की कवायद पिछले सात सालों से चल रही है। अक्तूबर 2016 में हुई कैबिनेट बैठक में स्वीकृत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ शिक्षा (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली 2016 में पहली बार कम्प्यूटर शिक्षकों की भर्ती का प्रावधान किया गया था। उसके बाद अन्य विषयों के साथ कम्प्यूटर शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन जारी हुआ, लेकिन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। 2018 में लोक सेवा आयोग ने प्रक्रिया शुरू की तो 1673 में से 1637 पद खाली रह गए।


source http://www.primarykamaster.in/2023/11/blog-post_20.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP