Skip to main content

Polytechnic Entrance Exam 2020: पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा अब 12 और 15 सितंबर को


Polytechnic Entrance Exam 2020: पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा अब 12 और 15 सितंबर को



लखनऊ : पॉलिटेक्निक का नया सत्र 2020-21 अब नवंबर में शुरू होगा। पॉलिटेक्निक में दाखिले की प्रवेश परीक्षा और कॉउंसलिंग के बाद ही सत्र की शुरुआत होगी। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद में नवंबर में सत्र की शुरुआत का ऐलान किया है।

प्रवेश परीक्षा परिषद सचिव एसके वैश्य के मुताबिक पॉलिटेक्निक में दाखिले की प्रक्रिया के लिए प्रवेश परीक्षा की तिथि निर्धारित हो चुकी है। आने वाले 12 सितंबर को इंजीनियरिंग व फार्मेसी की प्रवेश परीक्षा होगी। इसके बाद 15 सितंबर को भी दो चरण में ऑनलाइन परीक्षाएं करायी जानी हैं। परीक्षा के 10 दिन बाद परीक्षा परिणाम घोषित किये जायेंगे जिसके बाद कॉउंसलिंग प्रक्रिया चलेगी।


पहली बार होगी ऑनलाइन कॉउंसलिंग
एसके वैश्य के मुताबिक कॉउंसलिंग प्रक्रिया पांच चरणों मे होनी है। इसमें 30 से 35 दिन का समय चाहिए। इसके बाद नवंबर में ही सत्र शुरू हो सकेगा। एसके वैश्य ने बताया कि इस बार कॉउंसलिंग के सभी चरण ऑनलाइन माध्यम से पूरे किये जाएंगे। छात्रों को शिक्षा फीस भी ऑनलाइन माध्यम से जमा करनी होगी।

राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालय होंगे केंद्र
पहली बार प्रवेश परीक्षा के लिए राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालय को केंद्र बनाया गया है। कोरोना संक्रमण के चलते प्रत्येक कक्षा में 24 छात्र ही परीक्षा दे सकेंगे। वहीं एहतियातन प्रवेश परीक्षा केंद्रों पर सैनिटाइज़र और थर्मामीटर भी रखे जाएंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो कक्षाएं आरक्षित भी रखी जाएंगी।


Polytechnic Entrance Exam 2020 कोरोना के मद्देनजर बढ़ाई गई तिथि पहले 19 और 25 जुलाई को होनी थी परीक्षा ।



लखनऊ || कोरोना संक्रमण के मद्देनजर शासन ने पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा की तिथि बढ़ा दी है। अब यह परीक्षा 12 और 15 सितंबर को होगी। पहले इसकी तिथि 19 और 25 जुलाई निर्धारित की गई थी। गुरुवार को यह जानकारी संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव एसके वैश्य ने दी। दो पालियों में होगी परीक्षा दोनों तिथियों में दो पालियों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा सूबे के 75 जिलों में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से होगी। पूरे प्रदेश से करीब चार लाख विद्यार्थियों ने इसके लिए आवेदन किया है।


लॉकडाउन से बढ़ी प्रवेश परीक्षा की तिथि

गौरतलब हैै क‍ि पहले प्रवेश परीक्षा की तिथि पांच और छह जुलाई थी, लेक‍िन लॉकडाउन और बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण परिषद को यह तिथि बढ़ानी पड़ी थी। 20 मई को जारी हुए आदेश में परिषद ने प्रवेश परीक्षा की नई तिथि 19 और 25 जुलाई निर्धारित की थी, लेक‍िन एक बाद फ‍िर परीक्षा की त‍िथ‍ियोंं में बदलाव क‍िया गया है। 


परीक्षा शेड्यूल 
ग्रुप-ए (तीन वर्षीय डिप्लोमा ऑनलाइन परीक्षा), 12 सितंबर, सुबह नौ से दोपहर 12:00 बजे तक। -
ग्रुप-ई-वन, ई-टू (डिप्लोमा इन फार्मेसी ऑफलाइन परीक्षा), 12 सितंबर, दोपहर 02:30 बजे से शाम 05:30 बजे तक।
ग्रुप-बी, सी, डी, एफ, जी, एच और आई (ऑनलाइन परीक्षा), 15 सितंबर, सुबह नौ बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।
ग्रुप-के वन से के-आठ (ऑनलाइन परीक्षा), 15 सितंबर, दोपहर 02:30 बजे से शाम 05:30 बजे तक।  



source http://www.primarykamaster.in/2020/07/polytechnic-entrance-exam-2020-12-15.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP