Skip to main content

उपसचिव बेसिक शिक्षा परिषद से दुर्व्यवहार पर राज्य शिक्षा संस्थान के प्राचार्य से मांगा स्पष्टीकरण

उपसचिव बेसिक शिक्षा परिषद से दुर्व्यवहार पर राज्य शिक्षा संस्थान के प्राचार्य से मांगा स्पष्टीकरण


सरकारी काम से राज्य शिक्षा संस्थान के प्राचार्य से मिलने गए उप सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के साथ दुर्व्यवहार एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने प्राचार्य राज्य शिक्षा संस्थान आशुतोष दुबे से स्पष्टीकरण मांगा है। उप सचिव बेसिक शिक्षा परिषद अनिल कुमार 22 जुलाई को निदेशक बेसिक शिक्षा का एक आवश्यक पत्र लेकर प्राचार्य राज्य शिक्षा संस्थान का हस्ताक्षर करवाने गए थे।


राज्य शिक्षा संस्थान पहुंचने पर जब उप सचिव बेसिक शिक्षा परिषद को प्राचार्य अपने कार्यालय में नहीं मिले तो उन्हें फोन किया। फोन करने के बाद नाराज राज्य शिक्षा संस्थान प्राचार्य आशुतोष दुबे ने अनिल कुमार के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया।



फोन पर अमर्यादित आचरण किए जाने से नाराज उप सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने तत्काल इस बात की शिकायत महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद से की। शिकायत मिलने के दूसरे दिन ही 23 जुलाई को ही महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने आशुतोष दुबे से तीन दिन के भीतर उनके सामने उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने को कहा है।


source http://www.primarykamaster.in/2020/07/26-44.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP

जौनपुर : मृतक शिक्षक / शिक्षणेत्तर कर्मचारी के देयकों के संबंध में अतिशीघ्र कार्यवाही करते हुए मृतक आश्रित कोटे के अंतर्गत नियुक्ति हेतु पत्रावली प्रस्तुत करने का निर्देश, आवेदन पत्र का प्रारूप भी देखें।

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3uz0boo

69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षित अभ्यर्थियों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, इन विकल्पों पर हो रहा विचार

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3qlbY9I