Skip to main content

818 विश्वविद्यालयों ने जवाब भेजा, 603 ने परीक्षा करवा ली या करवाने की तैयारी- UGC


209 विश्वविद्यालयों ने करवा ली है अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षा: यूजीसी


-  818 विश्वविद्यालयों ने जवाब भेजा, 603 ने परीक्षा करवा ली या करवाने की तैयारी 
- 394 विश्वविद्यालय ने कहा, अगस्त-सितंबर में करवाएंगे परीक्षा


राज्यों के विरोध के बीच 209 विश्वविद्यालयों ने अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षा आयोजित करवा ली है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग(यूजीसी) ने देश के सभी 993 विश्वविद्यालयों से परीक्षा को  लेकर स्टेटस रिपोर्ट मांगी थी। इसी के तहत 818 विश्वविद्यालयों ने अभी तक अपना जवाब भेजा है। इसके तहत 603 ने परीक्षा करवा ली या करवाने की तैयारी में है।



यूजीसी के सचिव प्रो.  रजनीश जैन के मुताबिक, इस महामारी से छात्रों को बचाना जरूरी है। हालांकि  उनके व्यापक हित और भविष्य को देखते हुए परीक्षा का फैसला लेना पड़ा है। दरअसल दुनियाभर के अधिकतर विश्वविद्यालय लिखित परीक्षा के आधार डिग्री दे रहे हैं।


परीक्षा को लेकर सभी 993 विश्वविद्यालयों से स्टेटस रिपोर्ट मांगी गई थी। इसमें 818 विश्वविद्यालय प्रशासन ने 22 जुलाई तक अपना जवाब भेजा है । इसमें 121 डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी, 291 प्राइवेट यूनिवर्सिटी, 51 सेंट्रल यूनिवर्सिटी व 355 स्टेट यूनिवर्सिटी शामिल हैं। इससे पता चलता है कि देश के कई विश्वविद्यालयों ने या तो परीक्षाएं करवा ली हैं या प्रक्रिया चल रही है। हमने सभी राज्यों से 30 सितंबर तक परीक्षा अनिवार्य रूप से करवाने को कहा है। इसके लिए तीन विकल्प दिए गए हैं। इसमें ऑनलाइन, ऑफलाइन या मिश्रित मोड शामिल है।


● - 209  विश्विद्यालयों ने ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से अंतिम वर्ष की परीक्षा करवाकर रिजल्ट जारी कर चुके हैं या करने वाले हैं। 
● - 394 विश्वविद्यालय यूजीसी की 6 जुलाई की गाइडलाइन के तहत (ऑनलाइन, ऑफलाइन या मिश्रित मोड) अगस्त या सितंबर में करवाने की तैयारी कर रहे हैं।
● - शैक्षणिक सत्र 2019-20 में 35 नए विश्वविद्यालयों को मान्यता मिली थी। इसके तहत 2020 सत्र से नया बैच शुरू होगा। इसमें 27 प्राइवेट, 7 स्टेट और 1 डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी है।


source http://www.primarykamaster.in/2020/07/818-603-ugc.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP