Skip to main content

यूपी बोर्ड : विवाद, हिंसा वाले विद्यालयों को न बनाएं अग्रसारण केंद्र, व्यक्तिगत छात्रों के पंजीकरण के लिए अग्रसारण नीति जारी

यूपी बोर्ड : विवाद, हिंसा वाले विद्यालयों को न बनाएं अग्रसारण केंद्र, व्यक्तिगत छात्रों के पंजीकरण के लिए अग्रसारण नीति जारी।

प्रयागराज। ::  यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 की परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए अग्रसारण नीति जारी कर दी गई है। प्रदेश के निदेशक माध्यमिक शिक्षा विनय कुमार पांडेय की ओर से जारी अग्रसारण नीति में राजकीय विद्यालयों को ही अग्रसारण केंद्र बनाने का सुझाव दिया गया है। निदेशक की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि उन राजकीय विद्यालयों को किसी भी हालत में अग्रसारण केंद्र न बनाया जाए जहां सामूहिक नकल के आरोप लगे हैं।



जिन केंद्रों पर हिंसात्मक घटनाएं हुई हो और जो लगातार विवाद में रहे हैं, उन्हें अग्रसारण केंद्र न बनाया जाए। किसी भी विद्यालय में हाईस्कूल में 600 और इंटरमीडिएट में 400 कुल मिलाकर अधिकतम 1000 छात्रों का ही पंजीकरण किया जाए निदेशक की ओर से जारी दिशा निर्देश में कहा गया है कि व्यक्तिगत छात्रों के लिए आवेदन को पत्र वेबसाइटhttpsi/rupmsp.edu.in/ पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। व्यक्तिगत छात्रों को परेशानी न हो इसके लिए आवेदन पत्र के प्रारूप को जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से तहसील, ब्लाक, स्कूल स्तर तक उपलब्ध कराएं। इससे छात्रों को परेशानी नहीं होगी।


 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।



source http://www.primarykamaster.in/2020/07/blog-post_877.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP