Skip to main content

मथुरा : शिक्षकों के संबद्धीकरण समाप्त होने से कई वर्षों से कार्यालयों में सम्बद्ध शिक्षक नेताओ में बेचैनी

मथुरा | बीएसए और खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय और विद्यालयों में कई वर्षों से नियम विरुद्ध संबद्ध शिक्षक- शिक्षकों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से समस्त प्रकार के संबद्धीकरण समाप्त कर मूल तैनाती वाले विद्यालयों में वापस कर दिया है। बीएसए के आदेश से कई वर्षों से कार्यालयों में जमे हुए शिक्षक नेताओं में बैचेनी बढ़ गई है और विद्यालय जाने से बचने के लिए जुगत लगाने के लिए बीएसए पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है।

विभागीय सूत्र बताते हैं कि मथुरा में शिक्षकों के नियम विरुद्ध संबद्धीकरण का प्रकरण शासन, महानिदेशक स्कूल शिक्षा, बेसिक शिक्षा परिषद के निदेशक और सचिव के संज्ञान में था। संबद्धीकरण निरस्त को लेकर अपर मुख्य सचिव उ.प्र., बेसिक शिक्षा परिषद के निदेशक और सचिव ने भी समस्त बीएसए को कई बार पत्र भेज कर आदेशित किया गया था। लगभग एक माह पूर्व महानिदेशक, स्कूल शिक्षा विजय किरन आंनद ने सम्बद्ध अध्यापकों और खंड शिक्षा अधिकारियों की सूचना मांगी थी। संबद्धीकरण की सूचना उपलब्ध नहीं कराने पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बीएसएफ के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी। वहीं दूसरी ओर शिक्षकों के संबद्धीकरण के संबंध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने जनसूचना के अंतर्गत जनवरी 2019 में सूचना मांगी थी। बीएसए कार्यालय से सूचना न देने पर राज्य सूचना आयोग में अपील कर दी थी। पुनः 5 अगस्त 2020 को थी। पुनः 5 अगस्त 2020 को ऑनलाइन सुनवाई लगी है। बताते हैं कि इन सभी को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने समस्त प्रकार के शिक्षकों के संबद्धीकरण को समाप्त कर दिया है। अब शिक्षकों से लिपिकीय कार्य कराने का कोई औचित्य नहीं है। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी संबद्धीकरण आदेश तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाता है। बीएसए ने अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा उ.प्र. के आदेश के अनुपालन में विद्यालयों में स्काउट-गाइड और खेलकूद की गतिविधियां संचालित नहीं होने के कारण बीएसए कार्यालय में सम्बद्ध शिक्षक जिला स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन, जिला पीटीआई बालक और बालिका एवं दस ब्लॉक एवं नगर क्षेत्र में संबद्ध शिक्षक ब्लॉक और नगर पीटीआई का संबद्धीकरण भी समाप्त कर वापस मूल तैनाती वाले विद्यालयों में भेजने के आदेश किए है।


बीएसए पर बना रहे दबाव : जो शिक्षक नेता कई वर्षों से बीआरसी पर सम्बद्ध हैं। वह विद्यालय न जाने के लिए बीएसए पर दबाव बनाने में जुट गये हैं। संबद्धीकरण समाप्त होने से शिक्षण कार्य के लिए विद्यालयों को लगभग 100 शिक्षक-शिक्षिकाएं और मिल जायेंगे।



source http://www.primarykamaster.in/2020/07/blog-post_155.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP