Skip to main content

फतेहपुर : डायट के प्रवक्ता 10-10 विद्यालयों को लेंगे गोद, शिक्षण गुणवत्ता सुधार के लिए शुरू हो रही नई व्यवस्था

फतेहपुर : डायट के प्रवक्ता 10-10 विद्यालयों को लेंगे गोद, शिक्षण गुणवत्ता सुधार के लिए शुरू हो रही नई व्यवस्था।

पहल : शिक्षण गुणवत्ता सुधार के लिए शुरू हो रही नई व्यवस्था,  गोद के लिए डी-श्रेणी के स्कूलों का करना होगा चयन।

फतेहपुर : बेसिक शिक्षा द्वारा संचालित परिषदीय स्कूलों की शिक्षण गुणवत्ता को मजबूत करने के लिए डायट प्रवक्ता भी जिम्मेदारी सम्भालेंगे। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्रवक्ताओं के लिए भी वर्क परियोजना कार्य अनिवार्य कर दिया गया है। प्रवक्ताओं को माह में कम से कम 10 10 स्कूलों को गोद लेकर शिक्षण गुणवत्ता बढ़ाने के लिए कार्य करना होगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक डा. सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह ने निर्देश जारी किया है। 



निदेशक द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि इसके लिए किसी एक विषय को चुनना होगा। चुने गए विषय पर कार्य योजना बनाने के बाद इसका मूल्यांकन होगा। जिला स्तर पर डाइट की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। डायट में ही कार्यरत शिक्षक व अध्ययनरत प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण व शिक्षण प्रदान किया जाता है। डायट प्रवक्ताओं को परिषदीय प्राइमरी व जूनियर स्कूलों में शैक्षिक स्तर के सुधार के लिए भी दायित्व तय किए गए हैं। समय के साथ डायट प्रवक्ता मात्र डायट तक ही सीमित रह गए हैं। विभाग ने प्रेरणा लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी सरकारी व स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग का खाका खींचा है। अब डायट प्रवक्ता जनपद ग्रेडिंग लर्निंग में डी-श्रेणी के स्कूलों को गोद लेंगे।




source http://www.primarykamaster.in/2020/09/10-10.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP